फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   electric supply disrputed

तीन घंटे ठप रही आधे शहर की बिजली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
electric supply disrputed
बिलासपुर (रामपुर)। नगर के मुख्य चौराहे पर रखा बिजली का ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण करीब तीन घंटे आधे शहर की बिजली ठप रही, जिसके कारण उपभोक्ता भीषण गर्मी में काफी परेशान रहे। बिजली विभाग ने आनन-फानन दूसरा ट्रांसफार्मर बदलकर विद्युत व्यवस्था सुचारु की।
विज्ञापन

नगर के मुख्य चौराहे पर रखे बिजली के ट्रांसफार्मर से नगर के मोहल्ला कायस्थान, साहूकारा, शीरीमियां, भट्टी टोला, सिनेमा रोड आदि मोहल्लों को विद्युत आपूर्ति की जाती है। शुक्रवार को बिजली के ट्रांसफार्मर में अचानक कोई तकनीकी खराबी आ गई थी। जिसके कारण एक फेस चला गया था। नागरिकों की शिकायत पर बिजली विभाग ने शुक्रवार शाम करीब सात बजे ट्रांसफार्मर को बदलने की प्रक्रिया शुरू की। इस दौरान आधे शहर की बिजली बंद कर दी गई। रात करीब दस बजे तक नया ट्रांसफार्मर रखा गया और इसके बाद विद्युत व्यवस्था को सुचारू किया गया। करीब तीन घंटे की विद्युतापूर्ति ठप होने की वजह से भीषण गर्मी में उपभोक्ता काफी परेशान रहे। लोगों का कहना था कि इस समय त्योहार का समय चल रहा है और बिजली विभाग को ट्रांसफार्मर बदलने की प्रक्रिया दिन में ही कर लेनी चाहिए थी। एक्सईएन विनोद कुमार का कहना है की खराब ट्रांसफार्मर को तत्काल बदल कर नया ट्रांसफार्मर रखने के बाद विद्युत आपूर्ति सुचारु कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed