{"_id":"6241fc9a3eae2d22322ac51b","slug":"electric-bus-service-starts-in-bilaspur-bilaspur-news-sml4039662123","type":"story","status":"publish","title_hn":"एम्स के लिए दौड़ी पहली इलेक्ट्रिक बस, 24 रुपये किराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एम्स के लिए दौड़ी पहली इलेक्ट्रिक बस, 24 रुपये किराया
विज्ञापन
बिलासपुर बस अड्डा पर हरी झंडी दिखाकर इलैक्ट्रिक बस सेवा का शुभारंभ करते विधायक सदर सुभाष ठाकुर।
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। जिले को चार इलेक्ट्रिक बसों की सौगात मिली है। पहले इलेक्ट्रिक बस सोमवार को एम्स के लिए चली। इलेक्ट्रिक बस में बिलासपुर बस अड्डे से एम्स तक प्रति सवारी 24 रुपये किराया लगा। इलेक्ट्रिक बसों का संचालन करने वाला बिलासपुर प्रदेश का चौथा जिला बन गया है।तीन बसें मंडी, हमीरपुर और घुमारवीं के लिए चलाई जाएंगी। सवारियां का कहना है कि इलेक्ट्रिक बसों में सफर आरामदायक रहा और ध्वनि प्रदूषण से भी राहत मिली है। एक बार चार्ज करने के बाद इलेक्ट्रिक बस 130 किलोमीटर का सफर तय कर सकती है।
सोमवार को 25 सीटर इलेक्ट्रिक बस को बिलासपुर बस अड्डा से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के लिए विधायक सुभाष ठाकुर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रदेश में बिलासपुर चौथा ऐसा जिला है, जहां इलेक्ट्रिक बसों का संचालन हो रहा है। इससे पहले शिमला, धर्मशाला और कुल्लू में ही इलेक्ट्रिक बसें चलाई जा रही हैं। अन्य 3 बसों को पहले से राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल रहे निगम के रूटों पर चलाया जाएगा। हालांकि रूट अभी तय नहीं किए गए हैं, लेकिन हिमाचल पथ परिवहन निगम की योजना मंडी, हमीरपुर और घुमारवीं को चलाने की है। एक से दो दिन में बाकी बसों को भी शुरू कर दिया जाएगा। हिमाचल पथ परिवहन निगम की बिलासपुर वर्कशॉप में चार्जिंग स्टेशन 9 लाख रुपये की लागत से स्थापित किया गया है। तीन घंटे में बस पूरी चार्ज हो जाएगी।
हिमाचल पथ परिवहन निगम बिलासपुर डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक विनोद ठाकुर ने बताया कि एम्स के लिए पहली इलेक्ट्रिक बस शुरू की गई है। रोगियों, तीमारदारों और अन्यों को आवाजाही की बेहतर सुविधा मिली है। अन्य तीन बसों के रूट तय किए जा रहे हैं। इस मौके पर शहरी भाजपा अध्यक्ष मदन राणा, उपाध्यक्ष अविनाश कपूर, नगर परिषद सदर की पार्षद नरेश देवी, संतोष जोशी, नीतू मिश्रा, मनोनीत पार्षद केश पठानिया, पूर्व पार्षद नरेंद्र पंडित, ग्राम पंचायत बंदला के प्रधान सतीश ठाकुर सहित प्रदेश पथ परिवहन निगम के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
इनसेट
समय सारिणी
बस अड्डे से एम्स एम्स से बस अड्डा
सुबह 7:15 सुबह 7:45
सुबह 8:25 सुबह 8:55
दोपहर 12:15 दोपहर 12:55
दोपहर 1:20 दोपहर 2:05
दोपहर 3:25 दोपहर 3:55
शाम 4:35 शाम 5.10