{"_id":"6659bcf7e036bb02d808188e","slug":"election-today-administration-tightens-security-at-16-sensitive-polling-stations-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-118187-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: चुनाव आज, 16 संवेदनशील मतदान केंद्रों पर प्रशासन ने कड़ी की सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: चुनाव आज, 16 संवेदनशील मतदान केंद्रों पर प्रशासन ने कड़ी की सुरक्षा
विज्ञापन
- 410 प्रदेश पुलिस, 410 उत्तराखंड पुलिस,आंध्र पुलिस के आठ सेक्शन ड्यूटी पर तैनात
-विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों पर सभी 418 मतदान केंद्रों पर तैयारियां पूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र हमीरपुर के अंतर्गत बिलासपुर के चारों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के सभी 418 मतदान केंद्रों में मतदान के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले में 3 लाख 34 हजार 389 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि जिले में 1 लाख 67 हजार 881 पुरुष, 1 लाख 66 हजार 502 महिला एवं 6 थर्ड जेंडर मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। जिले में 418 पीठासीन अधिकारी, 418 सहायक पीठासीन अधिकारी, 1693 पोलिंग अधिकारी मतदान प्रक्रिया की पूर्ति के लिए तैनात किए गए हैं। जिले में 410 प्रदेश पुलिस, 410 उत्तराखंड पुलिस, सीएपीएफ (आंध्र पुलिस) के 8 सेक्शन, जिसमें 60 कर्मी 16 संवेदनशील मतदान केंद्र पर तैनात रहेंगे। जिले में 16 संवेदनशील मतदान केंद्र हैं। 16 आदर्श मतदान केंद्र, जबकि 8 महिला व्यवस्थित मतदान केंद्र, एक दिव्यांग व्यवस्थित, चार युवा व्यवस्थित मतदान केंद्र शामिल हैं। उन्होंने बताया कि संवेदनशील मतदान केंद्रों में झंडूता के अंतर्गत 50-समोह-1 एवं 51-समोह-2, घुमारवीं के अंतर्गत 10-बम-1 और 110-औहर, बिलासपुर सदर के अंतर्गत परनाल-2, 12-लददा, 84-रौड़ा, 88-कोसरियां और 91-लक्ष्मीनारायण मंदिर, श्री नयना देवी जी में 63-बैहल-1, 64-बैहल-2, 65-बैहल-3, 80-टोबा संगवाणा, 82-बस्सी, 83-दबट और 84-मजारी शामिल हैं।
इनसेट
आदर्श मतदान केंद्र
आदर्श मतदान केंद्रों में झंडूता के तहत 2-बूखर, 45-सुन्हाणी, 59-बैहरन, 67-झंडूता-3, घुमारवीं में 45-नस्वाल, 83-घुमारवीं-1, 93-त्यूणखास तथा 102-रोपा, बिलासपुर सदर में 27-धडाट, 55-भटेड़ उपरली-4, 90-चंगर-2 और 96-रघुनाथपुरा-2 जबकि श्री नयना देवी जी में 54-धबेटा, 57-भोंई, 73-श्री नयना देवी जी और 92-माकड़ी शामिल हैं।
विज्ञापन
इनसेट
महिला व्यवस्थित मतदान केंद्र
महिला व्यवस्थित मतदान केंद्रों में झंडूता के अंतर्गत 45-सुन्हाणी, 67-झंडूता-3, 47-घुमारवीं में 46-नस्वाल, 83-घुमारवीं-1, बिलासपुर सदर में 89-चंगर-1, 96-रघुनाथपुरा-2 जबकि श्री नयना देवी जी में 54-धबेटा, 73-श्री नयना देवी जी शामिल हैं।
इनसेट
युवा व्यवस्थित, दिव्यांग मतदान केंद्र
युवा व्यवस्थित मतदान केंद्रों में 2-बूखर, 47-घुमारवीं में 102-रोपा,बिलासपुर में 27-धाट तथा श्री नयना देवी जी में 57-भूईं मतदान केंद्र शामिल हैं।
दिव्यांग मतदान केंद्र के अंतर्गत झंडूता निर्वाचन क्षेत्र में केवल एक 59-बैहरन-1 शामिल हैं।
कोट
गर्मी में मतदाताओं के लिए की गई ओआरएस की व्यवस्था
जिला प्रशासन द्वारा गर्मी में मतदाताओं की सुविधा के लिए शामियाना पंखों के साथ-साथ ओआरएस घोल आदि की विशेष रूप से व्यवस्था की गई है। प्रत्येक मतदान केंद्र में मतदाताओं की सहायता के लिए मतदाता सहायता बूथ तथा वालंटियर तथा दिव्यांग मतदाता के लिए मांग के अनुरूप व्हील चेयर की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। प्रत्येक मतदान केंद्र पर क्रेच तथा बुजुर्ग मतदाताओं के लिए भी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं।