फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Election process of Dadhol Agricultural Service Cooperative Society from 1st August

Bilaspur News: दधोल कृषि सेवा सहकारी समिति की चुनाव प्रक्रिया 1 अगस्त से

Fri, 26 Jul 2024 11:53 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Election process of Dadhol Agricultural Service Cooperative Society from 1st August
- सभा के प्रतिनिधियों के चुनाव 6 अक्तूबर को होंगे
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। दधोल कृषि सेवा सहकारी समिति पडयालग के प्रतिनिधियों एवं निदेशक मंडल सदस्यों का चुनाव कार्यक्रम तय हो गया है। 1 अगस्त से चुनावी प्रक्रिया आरंभ हो जाएगी।
सभा सचिव हेमराज निखिल ने बताया कि पंजीयन अधिकारी की ओर से 1 अगस्त से 16 अगस्त तक नोटिस जारी करने के साथ ही मतदाता सूची का प्रकाशन मुख्य कार्यालय पडयालग में किया जाएगा। 17 अगस्त से 17 सितंबर तक दोषी ऋणी अपना अपना दोष ऋण दूर कर सकते हैं। 18 सितंबर सुबह 10 बजे से शाम 3:00 बजे तक मुख्य कार्यालय में अस्थायी मतदाता सूचियों पर आपत्तियां दायर की जा सकती हैं। 19 सितंबर को पंजीयन अधिकारी की ओर से सुबह 10 बजे से सायं 3:00 बजे तक मुख्य कार्यालय पडयालग में आपत्तियां सुनी जाएंगी। 24 सितंबर को कार्यालय में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक अंतिम मतदाता सूचियां प्रकाशित कर दी जाएंगी। 27 सितंबर को मुख्य कार्यालय पडयालग में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 28 सितंबर को सूची पर आपत्तियां दायर की जा सकती हैं। 30 सितंबर को आपत्तियों पर सुनवाई मुख्य कार्यालय पडयालग में होगी। 4 अक्तूबर को प्रतिनिधियों की वार्ड सूची और निदेेशक मंडल मतदाताओं की अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी। सभा के प्रतिनिधियों के चुनाव 6 अक्तूबर को सुबह 9 बजे से शाम 3:00 बजे तक होंगे, जिनमें वार्ड नंबर एक छंदोह जोन एक से 20 तक के मत सामुदायिक केंद्र दधोल में डाले जाएंगे। वार्ड नंबर-2 दधोल कलां जोन 31 से 67 तक के मत सामुदायिक केंद्र दधोल में पड़ेगे। वार्ड नंबर-3 पडयालग जोन 68 से 106 तक के मत मुख्य कार्यालय पडयालग में पड़ेंगे। वार्ड नंबर-4 लढयानी जोन 107 से 143 तक के मत मुख्य कार्यालय पडयालग में डाले जा सकेंगे। वार्ड नंबर-5 लेठवीं जोन 144 से 176 तक के मत मुख्य कार्यालय पडयालग में डाले जा सकेंगे। वार्ड नंबर-6 भटेड़ जोन 177 से 211 तक के मत मुख्य कार्यालय पडयालग में पड़ेगे। वार्ड नंबर-7 जरोड़ा जोन 212 से 242 तक के मत मुख्य कार्यालय पडयालग में ही डाले जा सकेंगे।
विज्ञापन


इसके बाद निदेशक मंडल सदस्य के लिए नामांकन भरने की तिथि 8 अक्तूबर तय की गई है। 10 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। इसी दिन 3:00 बजे के बाद वैध नामांकनों की सूची प्रकाशित की जाएगी। 11 अक्तूबर को मुख्य कार्यालय पडयालग में नामांकन पत्रों पर आपत्तियां दायर की जा सकेंगी। 14 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक मुख्य कार्यालय पडयालग में आपत्तियों पर सुनवाई होगी। 15 अक्तूबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक नामांकन वापस लिए जा सकेंगे। 2:00 बजे के बाद चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन करने के साथ ही चुनाव चिन्ह आवंटित किये जाएंगे। निदेशक मंडल सदस्यों का मतदान 27 अक्तूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगा। इसके बाद बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed