फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Election of NP President postponed, BJP supported councilors did not turn up

Bilaspur News: नप अध्यक्ष का चुनाव टला, भाजपा समर्थित पार्षद नहीं पहुंचे

Wed, 12 Jun 2024 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Election of NP President postponed, BJP supported councilors did not turn up
नगर परिषद बिलासपुर । संवाद
अब 15 जून को होगा फैसला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। नगर परिषद बिलासपुर के अध्यक्ष पद का चुनाव कोरम पूरा न होने के चलते टल गया। भाजपा समर्थित एक भी पार्षद चुनाव के लिए नहीं पहुंचा था। अब 15 जून को नए अध्यक्ष की नियुक्ति की जाएगी।
करीब दो माह के अधिक समय के बाद नगर परिषद के अध्यक्ष के लिए बुधवार को चुनाव होना था। अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए एक तिहाई बहुमत की आवश्यकता थी, लेकिन भाजपा समर्थित छह पार्षद चुनाव के लिए पहुंचे ही नहीं। वहीं कांग्रेस समर्थित पांच पार्षद निर्धारित समय से पांच मिनट पहले पहुंचे और उपस्थिति दर्ज कराकर लौट गए।
विज्ञापन

चुनाव के लिए प्रशासन ने पहले सुबह 11 बजे का समय निश्चित किया था, लेकिन बाद में इसे 12 बजे किया गया। इसके बावजूद कोरम पूरा न होने के चलते अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं हो पाई। प्रशासन की ओर से अब नए अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए 15 जून का दिन तय किया है। बता दें कि 15 जून को कोरम पूरा करने की आवश्यकता नहीं होगी। इस दौरान सदर एसडीएम अभिषेक कुमार गर्ग भी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि कोरम पूरा नहीं हुआ। 15 जून को नगर परिषद के अध्यक्ष पद पर चुनाव होगा जिसमें कोरम की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए भाजपा का पलड़ा भारी है। भाजपा के पास छह और कांग्रेस के पास पांच पार्षद हैं। 1 अप्रैल को पूर्व अध्यक्ष कमलेंद्र कश्यप ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था जिसके बाद से पद खाली चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed