{"_id":"013d8edbb53873a58531cea71f4c401c","slug":"election-hindi-news-105","type":"story","status":"publish","title_hn":"नपं तलाई में भाजपा का कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नपं तलाई में भाजपा का कब्जा
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहतलाई (बिलासपुर)।
Updated Mon, 18 Jan 2016 07:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पंचायत तलाई के अध्यक्ष बलदेव स्याल और बृज लाल के सिर उपाध्यक्ष का ताज सजा है। भाजपा ने बहुमत के आधार पर तलाई नगर पंचायत पर कब्जा कर लिया है।
विज्ञापन
नगर पंचायत तलाई के कार्यालय में सोमवार को नवनिर्वाचित पार्षदों को एसडीएम घुमारवीं आदित्य नेगी ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
नगर पंचायत के चुने गए सात पार्षदों ने सोमवार को शपथ ली। इसमें वार्ड नंबर-एक से सरोज कुमारी, वार्ड नंबर-दो से सुनीता देवी, वार्ड नंबर-3 से रोमी देवी, वार्ड नंबर-4 से बृजलाल, वार्ड नंबर-5 से सरोज, वार्ड नंबर- 6 से हरिपाल कालिया और वार्ड नंबर-7 से चुने गए पार्षद बलदेव स्याल को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
शपथ लेने के बाद भाजपा समर्थित पार्षद बलदेव स्याल को अध्यक्ष और वार्ड नंबर-4 से पार्षद बृजलाल को उपाध्यक्ष चुना गया।
मंदिर न्यास के हाल में समारोह का आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय विधायक रिखी राम कौंडल ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया।