फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Election commisioner investigating bilashpur

उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

Mon, 24 Oct 2022 12:00 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Oct 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Election commisioner investigating bilashpur
बिलासपुर के सीमावर्ती दबट मजारी मतदान केंद्र का निरीक्षण करते उपायुक्त पंकज राय। संवाद - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त पंकज राय और पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा ने रविवार को पंजाब सीमा और सीमावर्ती मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। वहीं, उन्होंने आईटीबीपी और बीएसएफ के जवानों के साथ पंजाब सीमा से सटे क्षेत्र मजारी में फ्लैग मार्च किया।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने बस्सी, दबट, टोबा, बेहल, लखणु और झिड़िया में विभिन्न मतदान केंद्रों सहित अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर पहुंच कर सभी तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को मतदान केंद्रों में निर्वाचन आयोग द्वारा जारी सभी निर्देशों के अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा ने आईटीबीपी और बीएसएफ की टुकड़ियों को कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए । पुलिस अधीक्षक ने सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध शराब और अवैध हथियारों को रोकने के लिए सभी नौ नाका प्वाइंट पर जवानों को मुस्तैद रहने के दिशा निर्देश जारी किए ताकि बिलासपुर जिला में निष्पक्ष स्वतंत्र और पारदर्शी चुनाव करवाया जा सके। जिला निर्वाचन अधिकारी पंकज राय ने कहा कि आदर्श चुनाव आचार संहिता की अनुपालन सुनिश्चित करने और निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान कानून व्यवस्था को सामान्य बनाए रखने के लिए उचित सुरक्षा बल और कर्मचारियों एवं अधिकारियों को तैनात किया गया है। 80 साल से अधिक और दिव्यांग मतदाताओं के लिए मतदान केंद्रों में सभी आवश्यक सुविधाओं को उपलब्ध करवाने के लिए सभी इंतजाम किए जाएंगे ताकि वरिष्ठ मतदाताओं और दिव्यांग मतदाताओं को मतदान करने के दौरान कोई परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed