फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   election

कई पंचायतों में बिना मतदान मायूस लौटे मतदाता

Sun, 17 Jan 2021 11:23 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
election
बरठीं (बिलासपुर)। पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में गड़बड़ियां सामने आई हैं। लोकसभा और विधानसभा के चुनाव में वोट डालने वाले सैकड़ों मतदाताओं के नाम सूची से गायब मिले। झंडूता विधानसभा क्षेत्र की सभी पंचायतों में यही तस्वीर देखने को मिली। इसके अलावा नाम में भी बड़े स्तर पर गलतियां सामने आईं। इसके चलते सैकड़ों मतदाता वोट करने से वंचित रह गए। इससे मतदाताओं में भारी रोष देखने को मिला।
विज्ञापन

विधानसभा क्षेत्र झंडूता की बड़गांव, बरठीं, सुनहाणी, बलोह, छत, कोटलु, ब्राह्मणा, पपलाह, करलोटी, कपाहड़ा सहित अन्य पंचायतों में बड़ी संख्या में वोटरों के नाम कटने की शिकायत निर्वाचन अधिकारी से क। उन्होंने जवाब दिया कि पंचायत चुनावों के मद्देनजर मतदाता सूचियों के पुनर्निरीक्षण का काम उन्होंने पंचायत सचिवों को दिया था। उन्होंने लिस्टें पंचायत घरों में लगाई थीं। ऐसे में लोगों को अपने नाम को लेकर सजग रहना चाहिए था। हालांकि बड़ा सवाल यह रहा कि फिर बीएलओ व निर्वाचन आयोग की मशीनरी की क्या जिम्मेदारी है। क्या राज्य निर्वाचन आयोग भारत निर्वाचन आयोग की सूची के आधार पर नाम दर्ज नहीं कर सकता था। लोगों के पास वोटर कार्ड होने के बाद भी वे वोट नहीं कर पाए।
विज्ञापन

क्षेत्र के मतदाताओं प्रवीण कुमार, कमलेश कुमारी, रीना कुमारी, रीता देवी, कंचन देवी, अमन, एकता, मनोज कुमार, कुमारी सोनू, समीना, अंकित कुमार, दिव्या गौतम, उत्तरा रानी, नसीमा देवी, नवीन कुमार, जरीना, शिवानी, सुमित कुमार, मीना कुमारी, रवि कुमार, दीपा कुमारी, विनय कुमार, ज्योति, शशि बाला, अरुण कुमार, अनीता देवी, रीना कुमारी, सुंदर सिंह, बीना देवी व सुरेश कुमार सहित अन्य मतदाता लिस्ट में अपना नाम खोजते रहे। लेकिन नाम वोटर लिस्ट से गायब मिले। इन लोगों ने अपनी नाराजगी व्यक्त कर निर्वाचन आयोग में शिकायत की बात कही है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की लापरवाही के चलते कई ऐसे लोग भी हैं जिनके आधे परिवार का नाम लिस्ट में है और आधे का नहीं। इसके अलावा टिहरा, रडोह, गटी, बड़गांव, खिल, बंगियारिया, री फटोह सहित अन्य कई जगहों पर भी कई लोग बिना वोट डाले बैरंग लौटे। उन्होंने बताया कि इससे पहले वे लोकसभा व विधानसभा चुनाव में मतदान कर चुके हैं। इसी तरह अन्य पंचायतों में भी मतदाता वोट डालने के लिए अपने नाम लिस्ट में खोजते रहे। उधर, ग्राम पंचायत बड़गांव के सचिव ब्रह्मदत्त ने बताया कि मतदाता सूचियों में नाम दर्ज करवाने हेतु लिस्टों को पंचायत घर के बाहर लगाया गया था। उन्होंने 70 नए लोगों को मतदाता सूची में शामिल किया है। इसके बावजूद कुछ लोग पंचायत घर में आए ही नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed