फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   election

बुजुर्गों में मतदान को लेकर दिखा युवाओं जैसा जोश

Sun, 17 Jan 2021 11:20 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
election
94 वर्षीय नारायण दास को वोट डालने लेजाते हुए। - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। जिले में मिनी संसद का चुनाव करने के लिए युवाओं और बुजुर्गों में खासा उत्साह दिखा। एक तरफ जहां युवाओं ने ग्राम पंचायत चुनाव रूपी यज्ञ में वोट देकर अपनी आहुति डाली, वहीं बुजुर्गों ने भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित की और युवा पीढ़ी के लिए उदाहरण पेश किया।
विज्ञापन

बिलासपुर सदर के छड़ोल गांव की 110 वर्षीय शिव देई ने अपना वोट डाला। ग्राम पंचायत घराण की 107 वर्षीय भागो देवी को उनके पोतों ने कुर्सी पर बैठाकर पोलिंग बूथ तक पहुंचाया। वहीं छकोह की 108 वर्षीय जानकी देवी, सलवाड़ से 102 वर्षीय मनसा राम, अमरोआ की 102 वर्षीय श्यामी देवी, दधोल के 90 वर्षीय संतराम, भड़ोली कलां से 100 वर्षीय दुर्गा दास, 96 वर्षीय यशोदा देवी, 96 वर्षीय वंत्ती देवी, झबोला के 92 वर्षीय कुब्जा देवी, बड़गांव से 98 वर्षीय रत्नी देवी, लुहारवीं पंचायत के 106 वर्ष के संतराम, अमरपुर पंचायत के 91 वर्षीय रामेश्वरी देवी, निहाण के 98 वर्षीय क्रोधु देवी, 94 वर्षीय नारायण दास ने अपना वोट डाला। बुजुर्गों ने मतदान केंद्र पहुंचकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

वहीं खैरियां बिलासपुर में 52 वर्षीय दिव्यांग महिला वंदना ने अपना वोट डाला। वहीं युवाओं में भी पहली बार वोट डालने को लेकर जोश दिखा। युवा शिवानी, निशा, शैलजा, पंकज, शिवम सहित अन्यों ने पहली बार अपने मत का प्रयोग किया। युवाओं में पहली बार वोट करने के लिए काफी उत्साह दिखा। कहा कि मिनी संसद ही देश को विकसित करने की पहली सीढ़ी है। अगर ग्रामीण स्तर पर बिना किसी भ्रष्टाचार के विकास के कार्य होंगे तो देश को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता रणधीर शर्मा ने श्री नयनादेवी जी के बस्सी में अपना वोट डाला। वहीं सदर विधायक सुभाष ठाकुर ने निचली भटेड़ पंचायत में अपने पूरे परिवार सहित वोट डाला। श्री नयनादेवी विस क्षेत्र के विधायक रामलाल ठाकुर ने ग्राम पंचायत घ्याल में अपने परिवार सहित मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed