फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   election

प्रधान, उपप्रधान और वार्ड पंच के लिए दूसरे दिन 1890 नामांकन

Fri, 01 Jan 2021 11:11 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
election
बिलासपुर। पंचायतीराज चुनाव के लिए दूसरे दिन जिले में 1890 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। रिटर्निंग ऑफिसर पंचायत एवं बीडीओ सदर भाग सिंह ठाकुर ने बताया कि पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के लिए दूसरे दिन कुल 557 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। प्रधान पद के लिए 117, उपप्रधान के लिए 146, वार्ड सदस्य के लिए 294 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।
विज्ञापन

वहीं बीडीओ सदर श्री नयनादेवी जी विवेक पॉल ने बताया कि दूसरे दिन कुल 269 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। प्रधान पद के लिए 63 और उपप्रधान के लिए 65, वार्ड सदस्य के लिए 141 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। बीडीओ घुमारवीं जीतराम ने बताया कि 670 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। प्रधान पद के लिए 123 और उपप्रधान के लिए 150, वार्ड सदस्य के लिए 397 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। बीडीओ झंडूता धर्मपाल ने बताया कि दूसरे दिन कुल 394 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। प्रधान पद के लिए 94 और उपप्रधान के लिए 76, वार्ड सदस्य के लिए 224 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन

इनसेट
जिप के लिए मिले 39 नामांकन
रिटर्निंग ऑफिसर एवं एसडीएम घुमारवीं शशिपाल शर्मा ने बताया कि जिला परिषद के लिए कुल 11 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। जिला परिषद वार्ड नंबर एक हटवाड़ से 3 उम्मीदवारों ने, जिला परिषद वार्ड नंबर 2 डंगार से 3 उम्मीदवारों, जिला परिषद वार्ड नंबर 3 कुठेड़ा से एक और जिला परिषद वार्ड नंबर 4 ननावां से 4 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। एसडीएम श्री नयना देवी जी स्थित स्वारघाट हुसन चंद ने बताया कि जिला परिषद के लिए कुल 3 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। जिला परिषद के वार्ड नंबर 13 स्वाहण से एक उम्मीदवार और जिला परिषद के वार्ड नंबर 14 कोटखास से 2 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। एसडीएम सदर बिलासपुर रामेश्वर दास ने बताया कि दूसरे 11 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। जिला परिषद के वार्ड नंबर 9 बामटा से 4 उम्मीदवारों, जिला परिषद के वार्ड नंबर 10 बरमाणा से 3 उम्मीदवार, जिला परिषद के वार्ड नंबर 11 नम्होल से 2 उम्मीदवारों, जिला परिषद के वार्ड नंबर 12 कोटला से 2 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम झंडूता बिलासपुर विकास ने बताया कि कुल 14 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। जिला परिषद के वार्ड नंबर 5 बरठीं से 3 उम्मीदवार, जिला परिषद के वार्ड नंबर 6 बैहना ब्राह्मणा से 1 उम्मीदवार, जिला परिषद के वार्ड नंबर 7 जेजवीं से 4 उम्मीदवारों, जिला परिषद वार्ड नंबर 8 और बैहना जट्टां से 6 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

इनसेट
पंचायत समिति के 97 पदों के लिए दूसरे दिन 205 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। सदर से 60, श्री नयना देवी जी से 25, घुमारवीं से 76 और झंडूता से 44 उम्मीदवारों ने नामांकन भरे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed