{"_id":"5fe77a038ebc3e3f527cf8f3","slug":"election-bilaspur-news-sml355789437","type":"story","status":"publish","title_hn":"घुमारवीं नप में भाजपा ने सातों वार्डों से घोषित किए प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घुमारवीं नप में भाजपा ने सातों वार्डों से घोषित किए प्रत्याशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगेड़ (बिलासपुर)। नगर परिषद घुमारवीं का चुनाव दिनप्रतिदिन रोचक बनता जा रहा है। कांग्रेस की ओर से वार्ड सात से निवर्तमान पार्षद श्याम शर्मा के स्थान पर रामस्वरूप को पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी बनाने से नए समीकरण बने हैं। उधर, शनिवार को भाजपा मंडल ने भी सभी सात वार्डों के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। वार्ड नंबर दो से नगर परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष राकेश चोपड़ा को पार्टी अधिकृत प्रत्याशी के तौर पर चुनावी समर में उतारा गया है। वहीं वार्ड नंबर 3 आंबेडकर से पार्टी की सूची जारी होने से पहले उनकी पुत्री निशा चोपड़ा ने वीरवार को नामांकन किया था। शनिवार को मंडल अध्यक्ष घुमारवीं की ओर से जारी सूची में उनके स्थान पर निधि शर्मा को पार्टी अधिकृत प्रत्याशी के तौर पर वार्ड 3 से उतारा गया है। निधि शर्मा ने बाकायदा मंत्री गर्ग व मंडल पदाधिकारियों की उपस्थिति में नामांकन पत्र दायर किया। भाजपा नेतृत्व व निवर्तमान अध्यक्ष राकेश चोपड़ा के बीच जारी शीत युद्ध और बढ़ गया है।
गौरतलब है कि राकेश चोपड़ा का नगर परिषद क्षेत्र में व्यापक जनाधार है। विगत चुनाव में उन्होंने वार्ड दो से ही निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर जीत हासिल की थी। अंतिम वर्ष में कांग्रेस से नाराज चल रही निवर्तमान उपाध्यक्ष रीता सहगल के सहयोग से अध्यक्ष पद पर काबिज होने में सफलता हासिल की थी। ताजा घटनाक्रम से आने वाले कुछ दिनों में नए राजनीतिक समीकरण उभरकर सामने आ सकते हैं। वार्ड 3 आंबेडकर से पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष गीता महाजन की ओर से कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दायर करना तय माना जा रहा है। नगर परिषद अध्यक्ष पद महिला के लिए आरक्षित होने के चलते वार्ड 3 पर सभी की निगाहें रहेंगी।
इनसेट
भाजपा मंडल अध्यक्ष घुमारवीं सुरेश ठाकुर की ओर से जारी सूची में वार्ड एक से उर्मिला देवी, वार्ड दो से राकेश चोपड़ा, वार्ड तीन से निधि शर्मा, वार्ड चार से कंचना देवी, वार्ड पांच से अश्वनी रतवान, वार्ड छह से गगन मेहता, वार्ड सात से अमित कुमार को पार्टी अधिकृत प्रत्याशी के रूप में चुना गया है।
विज्ञापन
संवाद