फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   election

स्वाहण जिला परिषद वार्ड से कृष्ण लाल होंगे कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी

Sun, 20 Dec 2020 10:44 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
election
स्वारघाट (बिलासपुर)। जिला परिषद के स्वाहण वार्ड से कृष्ण लाल ठाकुर कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी होंगे। बता दें कि इससे पहले यह जिला परिषद वार्ड आरक्षित था। लेकिन इस बार यह वार्ड ओपन है। रविवार को श्री नयनादेवी जी ब्लॉक कांग्रेस की बैठक स्वारघाट के पीडब्ल्यूडी रेस्टहाउस में ब्लॉक अध्यक्ष अमरजीत सिंह बंगा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पूर्व मंत्री, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं श्री नयनादेवी विस क्षेत्र के विधायक रामलाल ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे। करीब तीन घंटे तक चली बैठक में माहौल काफी गरम रहा।
विज्ञापन

कांग्रेस के ही कुछ कार्यकर्ताओं ने कृष्ण लाल ठाकुर की उम्मीदवार पर आपत्ति की। लेकिन अंत में आपत्ति दर्ज करने वालों ने भी कृष्ण लाल ठाकुर के नाम पर सहमति जता दी। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अमरजीत सिंह बंगा ने बताया कि बैठक में स्वाहण जिला परिषद वार्ड से जिला परिषद का चुनाव लड़ने के इच्छुक पार्टी कार्यकर्ताओं व नेताओं से आवेदन मांगे गए थे। बैठक में कई लोगों ने दावेदारी पेश की। इस दौरान सभी दावेदारों ने अपना-अपना पक्ष रखा।
विज्ञापन

इस दौरान कुटैहला पंचायत के पूर्व प्रधान पुरुषोत्तम चंद, पूर्व नयना देवी जी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष रणजीत ठाकुर के नामों पर भी चर्चा हुई। लेकिन उन्होंने चुनाव नहीं लड़ने की इच्छा जताई और कृष्ण लाल ठाकुर के नाम पर अपनी सहमति जताई। अंत में सभी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता मिलकर कृष्ण लाल ठाकुर को जिताएंगे। बैठक में कृष्ण लाल ठाकुर के नाम पर सहमति बनने पर उन्हें स्वाहण जिला परिषद वार्ड से कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed