फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   election

बड़गांव से आज तक कोई नहीं बन पाया बीडीसी

Sun, 20 Dec 2020 10:44 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
election
शाहतलाई (बिलासपुर)। झंडूता पंचायत समिति ने ग्राम पंचायत नघ्यार और बड़गांव पंचायतों को मिलाकर नघ्यार वार्ड बनाया गया है। इसमें आज तक नघ्यार पंचायत से ही पंचायत समिति सदस्य चुना गया है। जबकि बड़गांव पंचायत से आज तक एक बार भी पंचायत समिति सदस्य नहीं बना है। इतना ही नहीं बीते सात चुनाव में जो एक बार पंचायत समिति सदस्य बन गया वह दूसरी पंचायत समिति झंडूता कार्यालय में नहीं पहुंच पाया।
विज्ञापन

पंचायत समिति सदस्य वार्ड नघ्यार में 4 बार कांग्रेस और तीन बार भाजपा समर्थक की जीत हुई है। उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत नघ्यार के 7 वार्डों में कुल 2295 मतदाता हैं। इनमें 1164 महिलाएं व 1131 पुरुष हैं। उधर बड़गांव-गलू पंचायत में कुल 1431 मतदाता हैं। इनमें 704 महिलाएं व 727 पुरुष हैं। इस तरह 3726 मतदाताओं में 1868 महिलाएं व 1858 पुरुष वार्ड सदस्य को चुनेंगे। 1985 से 1990 तक यशोदा देवी कांग्रेस से निर्विरोध चुनी गई थी। इसके बाद 1990 से 1995 तक प्रकाश चंद कांग्रेस, 1995 से 2000 तक मनेंद्र सिंह चंदेल कांग्रेस, 2000 से 2005 तक प्रीतम चंद भाजपा, 2005 से 2010 तक संजय कुमार कांग्रेस, 2010 से लेकर 2015 तक आशा देवी भाजपा तथा 2015 से 2020 तक अनुपमा शर्मा भाजपा सभी नघ्यार के बाशिंदे हैं।
विज्ञापन

बीते दो चुनाव में नघ्यार वार्ड महिला के लिए आरक्षित रहा है। इस बार नघ्यार पंचायत समिति वार्ड अनारक्षित हुआ है। देखना यह है कि इस बार क्या 7 चुनावों के बाद ग्राम पंचायत बड़गांव-गलू का कोई बाशिंदा पंचायत समिति झंडूता कार्यालय में उपस्थिति दर्ज करवा पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed