फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   elected

तलाई नगर पंचायत के 25 साल के इतिहास में पहली बार जीता निर्दलीय

Mon, 11 Jan 2021 12:41 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
elected
शाहतलाई (बिलासपुर)। नगर पंचायत तलाई में भाजपा ने अपनी जीत का परचम लहराकर 25 वर्ष का इतिहास बदल दिया है। 1524 मतदाताओं ने मतदान किया। वार्ड एक में कुल मतदाता 266 हैं, जिसमें से 222 मत पड़े। भाजपा समर्थक सुनीता देवी को 125 मत जबकि कांग्रेस समर्थक सलोचना को 86 मत मिले। सुनीता 22 मतों से विजय हुईं। वार्ड दो में कुल मतदाता 216 में से 177 मत पड़े। आजाद उम्मीदवार विजय कुमार को 104 मत मिले। जबकि भाजपा समर्थक संजय को 72 मत मिले। विजय कुमार 32 मतों से विजय हुए। वार्ड तीन में कुल 241 में से 234 मत पड़े। कांग्रेस के पवन कुमार को 73 मत मिले। जबकि भाजपा के नंदलाल को 161 मत मिले। 88 मतों से नंदलाल विजय घोषित हुए। वार्ड चार में कुल मतदाता 317 हैं, जिसमें से कुल 266 मत पड़े। कांग्रेस समर्थक सपना देवी को 68 मत मिले व भाजपा समर्थक 195 वंदना देवी को मत मिले। आजाद उम्मीदवार ममता को 2 मत मिलेे। वंदना 127 मतों से विजय घोषित हुईं। वार्ड पांच में कुल मतदाता 277 हैं, जिनमें से कुल 233 मत पड़े। कांग्रेस समर्थक पृथ्वी चंद को 128 मत मिले। जबकि भाजपा समर्थक मदन लाल को 104 मत मिले। पृथ्वी चंद 24 मतों से विजय घोषित हुए।
विज्ञापन

वार्ड छह में कुल मतदाता 212 हैं। जिसमें से 196 मत पड़े। कांग्रेस समर्थक विजय कुमार को 81 मत मिले व भाजपा के राजकुमार को 115 मत मिले। राजकुमार 34 मतों से विजय घोषित हुए। वार्ड सात में कुल मतदाता 228, जिसमें से कुल मत 196 पड़े। भाजपा समर्थक नीलम देवी को 84 मत मिले। जबकि कांग्रेस की अंजू शर्मा को 112 मत मिले। अंजू शर्मा 28 मतों से विजय हुईं। तलाई नगर पंचायत में सात में से चार भाजपा, जबकि कांग्रेस को दो, जबकि एक पार्षद विजय कुमार आजाद प्रत्याशी के तौर पर विजयी हुए। आजाद उम्मीदवार ने तलाई नगर पंचायत का इतिहास बदल दिया है। उल्लेखनीय है कि पिछले 25 साल के पांच चुनावों में तलाई नगर पंचायत में भाजपा व कांग्रेस के बीच ही मुकाबला होता रहा है। कभी कोई आजाद प्रत्याशी नहीं जीत सका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed