{"_id":"57f1441e4f1c1b9a115749c8","slug":"eighty-thousands-piligrim-came-in-naina-devi-temple","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन 80 हजार श्रद्धालुओं ने नवाया शीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन 80 हजार श्रद्धालुओं ने नवाया शीश
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Sun, 02 Oct 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
naina devi temple
- फोटो : naina devi temple
शारदीय नवरात्रों के चलते दूसरे दिन उत्तर भारत के प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री नयना देवी में लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा। दूसरे दिन करीब 80 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने देवी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। पहले नवरात्रे के मौके पर श्रद्धालुओं ने मंदिर में 8 लाख 56 हजार 859 रुपये नकद चढ़ाएं। जबकि 39 ग्राम 100 मिलीग्राम सोना भी मां के चरणों में भेंट किया।
विज्ञापन
इसके अलावा 1 किलो 900 ग्राम चांदी के अलावा सऊदी अरब के 40 रियाल भी श्रद्धालुओं ने मंदिर में भेंट किए। वहीं चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा लगी हुआ है। एसडीएम सदर एवं मेला अधिकारी हरीश गज्जू ने भी सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देशों से श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं की सुरक्षा में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में धारा-144 लागू है और मंदिर के अंदर नारियल ले जाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध है।
विज्ञापन
मंदिर अधिकारी मदन लाल चंदेल ने बताया कि भारी भीड़ होने के बाद भी शांति से लाइनों में खड़े होकर श्रद्धालुओं ने देवी के दर्शन कर रहे हैं। डीएसपी श्री नयना देवी बलदेव दत्त का कहना है कि सुरक्षा को लेकर पुलिस ने पुख्ता प्रबंध कर रखे है। उन्होंने कहा कि हर आने जाने वाले पर पुलिस की कड़ी नजर है। बाहरी राज्यों के आने वाले वाहनों की भी कड़ी जांच की जा रही हैं।