फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Eight sacks of government cement recovered from contractor in Naghyar

नघ्यार में ठेकेदार से सरकारी सीमेंट की आठ बोरी बरामद

Wed, 02 Jun 2021 06:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jun 2021 06:54 PM IST
विज्ञापन
Eight sacks of government cement recovered from contractor in Naghyar
शाहतलाई (बिलासपुर)। कोटधार क्षेत्र की नघ्यार पंचायत में विजिलेंस टीम ने एक ठेकेदार को सरकारी सीमेंट सहित पकड़ा है। आरोपी के कब्जे से सीमेंट की आठ बोरी बरामद की हैं। इसके बाद विजिलेंस के अधिकारियों ने आरोपी पर केस दर्ज किया है। वहीं, आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। जानकारी के अनुसार विजिलेंस को सूचना मिली थी कि नघ्यार पंचायत में ठेकेदार सरकारी सीमेंट को अपने निजी निर्माण में प्रयोग कर रहा है। सूचना मिलते ही विजिलेंस की एक टीम मौके पर पहुंची। टीम को जांच के दौरान आठ सरकारी सीमेंट की बोरी बरामद हुई।
विज्ञापन

इस पर पुलिस थाना विजिलेंस कार्यालय बिलासपुर में मामला पंजीकृत करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार आरोपी ठेकेदारी के छोटे-मोटे कार्य करता है। वहीं, आर्थिक रूप से भी संपन्न है। लेकिन जब किसी व्यक्ति ने देखा कि वो अपने घर में किए जा रहे निर्माण कार्य में सरकारी सीमेंट का उपयोग कर रहा है। उसके बाद विजिलेंस को इसकी शिकायत दी गई। घुमारवीं डीएसपी अनिल ठाकुर ने बताया कि विजिलेंस ने नघ्यार पंचायत में ठेकेदार के घर पर शिकायत के आधार पर छापा मारा। वहां, पर आठ बोरी सरकारी सीमेंट मौके पर बरामद हुई हैं। कहा कि विजिलेंस ने मामला दर्ज किया है। वहीं, जांच एजेंसी ही इस मामले में आगामी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed