फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   eight people win the corone fight

बिलासपुर में 8 लोग जीत चुके कोरोना से जंग

Wed, 03 Jun 2020 07:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 07:33 PM IST
विज्ञापन
eight people win the corone fight
बिलासपुर। जिले में कोरोना संक्रमण को लेकर स्थिति नियंत्रण में है। कोरोना संक्रमित आठ लोग पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने घराें का जा चुके हैं। इस आशय की जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर डॉ. प्रकाश दड़ोच ने दी। उन्होंने बताया कि जिला से अब तक 2010 लोगों के सैंपल कोविड-19 के लिए लैब जांच के लिए आईजीएमसी शिमला भेजे गए। उनमें से 1866 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। 19 की रिपोर्ट अभी तक पॉजिटिव आई है और इनमें से 8 ठीक हो गए हैं। शेष 125 सैंपल की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बाहरी राज्यों से ज्यादा संख्या में लोग अपने-अपने घरों को आ रहे हैं। सभी की बॉर्डर पर स्वास्थ्य जांच की जा रही है। जो रेड जोन क्षेत्र से आने वालों को संस्थागत क्वारंटीन में रखा जा रहा है। संस्थागत क्वारंटीन में रखे लोगों का 5 से 7 दिनों के अंदर कोरोना टैस्ट किया जा रहा है और रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही उन्हें होम क्वारंटीन में भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि होम क्वारंटीन या अन्य किसी व्यक्ति मेें खांसी, बुखार, सांस लेने में तकलीफ के लक्षण दिखने पर नजदीकी स्वास्थ्य संस्थान या फिर 104 या 011-23978046 नंबरों पर संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed