फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Eight leopard nails recovered from a scooter

Bilaspur News: स्कूटी से बरामद हुए तेंदुए के आठ नाखून

Wed, 11 Mar 2026 11:35 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Eight leopard nails recovered from a scooter
आरएफएसएल मंडी की रिपोर्ट में पुष्टि, महिला के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन

बरमाणा पुलिस ने यातायात जांच के दौरान पकड़ा था मामला

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला बिलासपुर के बरमाणा क्षेत्र में यातायात जांच के दौरान पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। पुलिस ने एक स्कूटी से तेंदुए के आठ नाखून बरामद किए हैं। मामले में महिला के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार 14 जनवरी 2026 को पुलिस थाना बरमाणा की टीम एसीसी चौक बरमाणा में नियमित जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक स्कूटी को जांच के लिए रोका। पुलिस ने जब स्कूटी की तलाशी ली तो स्कूटी के आगे हैंडल के नीचे बने खाने में एक सफेद और हल्के हरे रंग का लिफाफा बरामद हुआ। पुलिस ने लिफाफे को खोलकर देखा तो उसके अंदर एक पारदर्शी पॉलिथीन लिफाफा मिला। इस पॉलिथीन में आठ जानवरों के नाखून पाए गए, जिन पर भूरे रंग के बाल और चमड़ी भी लगी हुई थी। नाखून संदिग्ध पाए जाने पर पुलिस ने उन्हें कब्जे में लेकर आगे की जांच के लिए क्षेत्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (आरएफएसएल) मंडी भेज दिया। प्रयोगशाला में वैज्ञानिक परीक्षण के बाद जो रिपोर्ट पुलिस को प्राप्त हुई, उसमें पुष्टि हुई कि बरामद किए गए सभी आठ नाखून तेंदुए के हैं। फोरेंसिक रिपोर्ट मिलने के बाद बरमाणा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। तेंदुआ संरक्षित वन्यजीव की श्रेणी में आता है और इसके अंगों की खरीद-फरोख्त या अवैध रूप से रखने पर सख्त कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है। ऐसे मामलों में दोषी पाए जाने पर कड़ी सजा और जुर्माना दोनों हो सकते हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुट गई है कि महिला के पास तेंदुए के ये नाखून कहां से आए और क्या इसके पीछे कोई बड़ा वन्यजीव तस्करी गिरोह सक्रिय है। पुलिस इस मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है और संबंधित विभागों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने बताया कि मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed