{"_id":"61686921ad0a5f75f21eaa93","slug":"eight-injured-in-road-accident-bilaspur-news-sml3872335177","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनेर के समीप गहरी खाई में लुढ़की टेंपो ट्रैवलर, 9 सैलानी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनेर के समीप गहरी खाई में लुढ़की टेंपो ट्रैवलर, 9 सैलानी घायल
विज्ञापन
स्वारघाट के पास खाई में गिरी ट्रेवलर।
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। राष्ट्रीय उच्च मार्ग-205 चंडीगढ़-मनाली पर बनेर के समीप वीरवार सुबह एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई। हादसे में 9 सैलानी घायल हुए हैं जिन्हें 108 एंबुलेंस में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्वारघाट लाया गया। इनमें से एक को गंभीर हालत में क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर रेफर कर दिया गया।
मिली जानकारी अनुसार वीरवार को एक टेंपो ट्रैवलर एचआर 37डी 9867 में दिल्ली के युवक और युवतियां मनाली घूमने जा रहे थे। राष्ट्रीय उच्च मार्ग-205 चंडीगढ़-मनाली पर बनेर के समीप वीरवार सुबह सवा 7 बजे एक तीखे मोड़ पर सामने से ओवरटेक करके आ रही अन्य गाड़ी को बचाने के चक्कर में टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई। गाड़ी में चालक समेत बैठे 9 लोग घायल थे। सूचना मिलते ही पुलिस थाना स्वारघाट के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे। घायलों को गाड़ी से बाहर निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्वारघाट पहुंचाया। सभी घायल दिल्ली के रहने वाले हैं। थाना प्रभारी स्वारघाट हरपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने टेंपो ट्रैवलर के चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई की जा रही है।
घायलों की सूची
ऋषभ शर्मा, वाहिनी मान, नेहा पत्नी ऋषभ, साक्षी, हिमानी, शुभम, मासूम, विपिन मौर्य, और चालक नीलेश तिवारी। ये सभी लोग पटेल नगर दिल्ली से आए थे। 8 को सीएचसी स्वारघाट में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। जबकि गंभीर घायल ऋषभ शर्मा को क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर से पीजीआई रेफर किया जा रहा है।