{"_id":"6ae4eccc5c3a96edad08c8c9","slug":"eight-cement-benches-installed-for-pedestrians-under-the-kainchi-mor-flyover-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-170946-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: कैंची मोड़ फ्लाईओवर के नीचे राहगीरों के लिए लगाईं सीमेंट की आठ कुर्सियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: कैंची मोड़ फ्लाईओवर के नीचे राहगीरों के लिए लगाईं सीमेंट की आठ कुर्सियां
विज्ञापन
स्वाहण पंचायत की पहल, जल्द होगा शौचालय का प्रबंध
संवाद न्यूज एजेंसी
स्वारघाट (बिलासपुर)। कैंची मोड़ फोरलेन फ्लाईओवर के नीचे अब राहगीरों को बैठने की सुविधा मिलेगी। ग्राम पंचायत स्वाहण की ओर से यहां आठ सीमेंट की कुर्सियां स्थापित करवाई गई हैं। पंचायत प्रधान अमरजीत कौर की पहल पर उठाए गए इस कदम से स्वारघाट, श्री नयना देवी जी और कीरतपुर साहिब की ओर आने-जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
कैंची मोड़ में लंबे समय से यात्रियों के बैठने की उचित व्यवस्था नहीं थी। इसके चलते बसों और अन्य वाहनों का इंतजार करने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती थी। बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को विशेषकर बरसात और खराब मौसम में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। यात्रियों की समस्या को देखते हुए पंचायत ने फ्लाईओवर के नीचे आठ सीमेंट की कुर्सियां लगवाई हैं।
पंचायत प्रधान अमरजीत कौर ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए जल्द ही यहां शौचालय का भी प्रबंध किया जाएगा। पंचायत का प्रयास है कि कैंची मोड़ से गुजरने वाले लोगों को जरूरी जनसुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने पंचायत की इस पहल की सराहना की है। उनका कहना है कि कैंची मोड़ में बैठने की व्यवस्था की लंबे समय से जरूरत महसूस की जा रही थी। पंचायत ने इस दिशा में कदम उठाकर यात्रियों की परेशानी कम करने का प्रयास किया है। पंचायत की ओर से क्षेत्र में अन्य जनसुविधाओं और विकास कार्यों को लेकर भी प्रयास किए जा रहे हैं। बरसात के दौरान गांवों को जोड़ने वाली सड़कें बंद होने पर उन्हें खुलवाने में भी पंचायत ने सक्रिय भूमिका निभाई थी।