फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Efforts to start OPD in AIIMS soon: Subhash

एम्स में शीघ्र ओपीडी शुरू करने के प्रयास : सुभाष

Tue, 25 May 2021 07:49 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 25 May 2021 07:49 PM IST
विज्ञापन
Efforts to start OPD in AIIMS soon: Subhash
बिलासपुर। एम्स में टेली मेडिसन सेवा आरंभ हो गई है। इस सेवा के माध्यम से बीमार घरद्वार विशेषज्ञ चिकित्सकों से सलाह ले सकेंगे। यह बात सदर विधायक सुभाष ठाकुर ने कही। कहा कि इस सुविधा के लिए केवल मरीज को पोर्टल पर जाना है। वहां अपना मोबाइल नंबर डाल कर पोर्टल से आए ओटीपी को दर्ज कर के 35 विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श कर अपनी दवाई ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार का प्रयास है कि शीघ्र एम्स संस्थान में ओपीडी की सुविधा आरंभ हो जाए।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि वैश्विक महामारी के चलते इसमें अड़चनों का सामना करना पड़ रहा है। तब तक एम्स के विशेषज्ञ चिकित्सों को आवश्यकता अनुसार क्षेत्रीय अस्पताल की ओपीडी के लिए भेजा जाएगा। इसमें उच्च रक्तचाप, मधुमेह, हृदय रोग किडनी रोग और अन्य गंभीर बीमारियों से जूझ रहे नॉन कोविड मरीजों को राहत मिलेगी। विधायक ने कहा कि बिलासपुर और आसपास के जिलों के साथ ही दुर्गम लाहौल-स्पिति, चंबा और किन्नौर जैसे जनजातीय जिले में बसे मरीज लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन के कार्य को गति देने के लिए एम्स में भी एक सेंटर खोलने की तैयारी है। इस सेवा के लिए सोमवार को 60 मरीजों ने विभिन्न प्रकार की बीमारियों से निजात पाने के लिए टेली मेडिसन सुविधा का लाभ लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed