फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Education Department released calendar of block level competitions

Bilaspur News: शिक्षा विभाग ने जारी किया खंड स्तरीय स्पर्धाओं का कैलेंडर

Mon, 10 Jun 2024 11:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jun 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Education Department released calendar of block level competitions
-सभी खंडों की प्रतियोगिताएं अगस्त के पहले सप्ताह से होंगी शुरू
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने अंडर-14 छात्र और छात्रा वर्ग की खंड स्तरीय खेलों का कैलेंडर जारी कर दिया है। जिला उपनिदेशक दीप चंद गौतम की अगुवाई में हुई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जकातखाना और कन्या पाठशाला घुमारवीं में हुई बैठकों में खेलों के स्थान निर्धारित किए गए।
खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता अगस्त के पहले सप्ताह में शिक्षा निदेशक के आदेशानुसार कराई जाएगी। बैठक में खंड स्तरीय खेलों के लिए पांच जोन बनाए गए हैं। सदर खंड की छात्र वर्ग की खेल प्रतियोगिताएं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नम्होल, स्वारघाट खंड की सलोआ, घुमारवीं खंड-1 की डंगार, घुमारवीं खंड-2 की पनोह और झंडूता खंड की घंडीर स्कूल में होंगी।
विज्ञापन

सदर खंड की छात्राओं की खेल प्रतियोगिताएं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंजगाईं, स्वारघाट खंड की मजारी, घुमारवीं खंड-1 की मरहाणा, घुमारवीं खंड-2 की भगेड़ और झंडूता खंड की जेजवीं स्कूल में होंगी। बैठक में एडीपीईओ बग्गा राम बैंस, स्कूलों के प्रधानाचार्य, शारीरिक शिक्षकों और अन्य ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed