{"_id":"5e4acc368ebc3ef2c97f4671","slug":"education-bilaspur-news-sml3247255149","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थियों को दी बैंक की विभिन्न योजनाओं की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थियों को दी बैंक की विभिन्न योजनाओं की जानकारी
विज्ञापन
बंदला में आयोजित वित्तीय जागरूकता शिविर में मौजूद बच्चे और अन्य लोग।
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। जनता की सुविधा तथा उपभोक्ताओं के लाभ को ध्यान में रखते हुए अब हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक विद्यार्थियों को शिक्षा ऋण देकर उनके भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए मददगार साबित हो रहा है। यह बात शनिवार को रावमापा बंदला में आयोजित वित्तीय जागरूकता शिविर में राज्य सहकारी बैंक बिलासपुर शाखा के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक राजकुमार ने कही।
उन्होंने कहा कि बैंक का मुख्य उद्देश्य ग्राहकों को बेहतर सुविधा देना है जबकि वर्तमान युग डिजिटलाइजेशन का युग है तथा सुरक्षा की दृष्टि से यह सुविधा मील का पत्थर साबित हो रही है लेकिन कई बार अज्ञानता या लालचवश कई लोग ठगी का भी शिकार हो जाते हैं। इसके लिए बैंक प्रबंधन द्वारा इस प्रकार के शिविरों का आयोजन किया जाता है।
राजकुमार ने लोगों से आग्रह किया कि फोन पर यदि किसी प्रकार की बैंक संबंधित कॉल आती है तो उससे कोई भी जानकारी साझा न करें। आए दिन इस प्रकार सैकड़ों लोग अज्ञानतावश ठगी का शिकार हो रहे हैं। मौजूदा परिवेश में सभी खाता धारकों को कैशलेस सुविधा का लाभ उठाना चाहिए। इसमें ग्राहकों को साथ ही साथ कैश रिटर्न भी सीधे खाते में जाता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को स्वरोजगार उपलब्ध करवाने के लिए सरकार और राज्य सहकारी बैंक कृतसंकल्पित है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं के उत्थान के लिए नई योजनाओं का सूत्रपात कर रही है जिसका मातृशक्ति को लाभ उठाना चाहिए। बैंक के माध्यम से गठित स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर महिलाएं स्वयं का रोजगार चला सकती है। स्वयं सहायता समूह, आरडी, एफडीआर, जेएलजी योजना, केसीसी ऋण योजना आदि के महत्व के बारे में प्रकाश डाला गया।
इसके अलावा प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना व अटल पेंशन योजना आदि के बारे में बताया। इस कार्यक्रम में प्रिंसिपल नीरज पालीवाल ने बैंकर्स का महत्वपूर्ण जानकारी देने के लिए आभार व्यक्त किया।