{"_id":"5e1df6788ebc3e4aec67f83d","slug":"education-bilaspur-news-sml321001358","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरठीं के सात्विक शर्मा ने राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में तीसरा स्थान पाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरठीं के सात्विक शर्मा ने राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में तीसरा स्थान पाया
शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
बिलासपुर फटाफट
बरठीं स्कूल के सात्विक शर्मा राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में तीसरे स्थान पर रहने के बाद अध्या?
- फोटो : BILASPUR
Link Copied
बरठीं(बिलासपुर)। जिला और राज्य स्तरीय स्वामी विवेकानंद जयंती समारोह भाषण प्रतियोगिता में अव्वल आने के बाद अपनी पाठशाला बरठीं पहुंचे जमा दो के छात्र सात्विक शर्मा का स्कूल प्रबंधन की ओर से जोरदार स्वागत किया गया।
विज्ञापन
पाठशाला में बतौर अंग्रेजी प्रवक्ता अपनी सेवाएं दे रही रूचिता शर्मा ने सात्विक शर्मा का मुंह मीठा करवाकर खुशी के पलों को साझा किया गया। उल्लेखनीय है कि राज्य स्तरीय इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर के विद्यालयों व महाविद्यालयों से करीब 104 प्रतिभागियों ने भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। बरठीं के ओजस्वी व अनुशासनात्मक वाणी के धनी सात्विक ने तृतीय स्थान हासिल करके प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के हाथों 21,000 रुपयों की ईनाम राशि अपने नाम की।
विज्ञापन
गौर रहे कि जिला स्तर पर बिलासपुर में पहले हुई इस प्रतियोगिता में सात्विक ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 11000 हजार रुपयों की इनाम राशि जीतने में बेहतर प्रदर्शन किया था। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए उनके सुनहरे भविष्य की कामना करते हुए स्वामी विवेकानंद जी के उपदेशों को जीवन में ढालने का आह्वान भी किया। पाठशाला के प्रधानाचार्य सहित समस्त स्टाफ ने सात्विक की इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए अन्य बच्चों को भी समय समय पर पाठशाला की विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़ कर भाग लेने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।