{"_id":"5dfd07f38ebc3e880e395970","slug":"education-bilaspur-news-sml318341628","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवा समाज में योगदान दें और नशे से बचकर रहें : मंजू ठाकुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवा समाज में योगदान दें और नशे से बचकर रहें : मंजू ठाकुर
विज्ञापन
वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला समोह में एनएसएस शिविर में मुख्यातिथि के साथ स्वयंसेवी।
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला समोह में एनएसएस शिविर का शुभारंभ पाठशाला प्रधानाचार्या मंजू ठाकुर ने किया। पाठशाला प्रधानाचार्या ने स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए अनुशासन में रहने की नसीहत दी और समाज के प्रति उनके योगदान के लिए तत्पर रहने के लिए कहा। साथ ही उन्होंने युवाओं को नशे की बुरी आदत से बचकर रहने के लिए भी कहा।
उन्होंने कहा कि आए दिन बच्चों के नशे में पकड़े जाने के समाचार मिल रहे हैं जो हमारी युवा पीढ़ी के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं। उन्होंने स्वयंसेवियों से कहा कि एनएसएस शिविर की गरिमा को बनाए रखें। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी कामराज सेठी और नीलम शर्मा ने बताया कि यह शिविर 20 दिसंबर से 26 दिसंबर तक चलेगा। इस शिविर में पाठशाला के 26 स्वयंसेवी भाग ले रहे हैं जिनमें 17 छात्र और 9 छात्राएं शामिल हैं।
इस दौरान स्वयंसेवियों ने पाठशाला के आसपास तथा गोद लिए हुए गांव समोह के रास्तों, बावड़ियों और पानी के स्रोतों की सफाई के साथ-साथ अनेक परियोजना कार्यों में भाग लेंगे। शिविर में हर रोज एक बौद्धिक सत्र का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें अलग-अलग वक्ता स्वयंसेवियों का ज्ञानवर्धन करेंगे। कार्यक्रम अधिकारी सेठी ने बताया कि शिविर में भाग लेने वाले बच्चों को पांच समूहों में बांटा गया है तथा प्रत्येक समूह का एक लीडर नियुक्त किया गया है जो 7 दिन अपने कार्यक्रम अधिकारियों की देखरेख में सभी निर्धारित परियोजना कार्य संपन्न करेंगे।