बिलासपुर। श्रीराधा-कृष्णा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घंडालवीं में शनिवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें दसवीं कक्षा के बेहतरीन परीक्षा परिणाम के लिए मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
स्कूल प्रधानाचार्य सुनील ठाकुर ने बताया कि दसवीं कक्षा के मेधावियों में महक, नैनिका, पलक ठाकुर, पूनम कुमारी, शैलजा, सलोनी, शिवानी ठाकुर, तनुपमा, तरूण, विशाखा, अभय ठाकुर, आकाश चौहान, अंशुल ठाकुर, अनुराग ठाकुर, हर्ष ठाकुर, मोहित, साहिल धीमान, साहिल गौतम, कृतिका ठाकुर, कनिष्का ठाकुर, हिमानी शर्मा, दीक्षा, आरती शर्मा को मेरिट प्रमाण पत्र दिए गए। कहा कि इनमें अंशुल ठाकुर ने प्रथम, आकाश चौहान ने द्वितीय और आरती शर्मा व कृत्तिका ठाकुर ने तीसरा स्थान हासिल किया है। इस अवसर पर स्कूल प्रधानाचार्य सुनील ठाकुर सहित स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।