{"_id":"5dceed4b8ebc3e54c851ee73","slug":"education-bilaspur-news-sml3142963163","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन बहाली के लिए शिक्षक 25 को स्वारघाट में देंगे धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन बहाली के लिए शिक्षक 25 को स्वारघाट में देंगे धरना
विज्ञापन
education
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वारघाट(बिलासपुर)। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ खंड स्वारघाट की विशेष बैठक बीआरसी भवन स्वारघाट में आयोजित की गई जिसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई।
राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ स्वारघाट के प्रधान अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि बैठक का मुख्य एजेंडा न्यू पेंशन स्कीम, कर्मचारियों के सेवानिवृत्ति लाभ बहाल करने के लिए राष्ट्रव्यापी आंदोलन के प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार खंड स्तरीय रणनीति तैयार की गई है। मुख्य एजेंडा न्यू पेंशन स्कीम के साथ-साथ कई बिंदुओं पर भी प्रस्ताव रखे और पारित किए गए हैं।
राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ स्वारघाट ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया है कि न्यू पेंशन स्कीम के अंतर्गत सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के लाभों को पुरानी पेंशन योजना के समतुल्य किए जाने के लिए एआईएपी टीएफ के द्वारा तय प्रारूप तथा राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ बिलासपुर के द्वारा प्रेषित कार्यक्रम के अनुसार 25 नवंबर को खंड स्तरीय धरने व जुलूस का आयोजन एसडीएम कार्यालय के बाहर किया जाएगा।
इस संदर्भ में न्यू पेंशन स्कीम संगठन के साथ समन्वय किया जाएगा। सभी पाठशालाओं के शिक्षक विधिवत अवकाश स्वीकृति के बाद 25 नवंबर के दिन सुबह साढ़े 10 बजे धरना जुलूस स्थल पर हाजिर रहेंगे।