{"_id":"5db47db98ebc3e93da789e29","slug":"education-bilaspur-news-sml3122263181","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों को दी सेफ और अन सेफ टच की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों को दी सेफ और अन सेफ टच की जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। चाइल्ड लाइन इंडिया फाउंडेशन एवं मानव सेवा संस्थान चाइल्ड लाइन बिलासपुर 1098 के संयुक्त तत्वाधान में चाइल्ड लाइन बिलासपुर की ओर से ग्राम पंचायत ऋषिकेश में ओपन हाउस जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त बसंत राम की अध्यक्षता में किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत में बाबू राम ने चाइल्ड लाइन की कार्यप्रणाली के संबंध में विस्तार पूर्वक बताया गया जिसमें अनाथ, अर्ध अनाथ, स्कूल छोड़ चुके, बाल तस्करी व नशे में लिप्त तथा घर से भागे बच्चों के लिए चाइल्ड लाइन की भूमिका के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई।
बाबू राम ने बच्चों को बाल मजदूरी, बाल विवाह तथा बाल यौन शोषण के बारे में जानकारी दी। साथ ही चाइल्ड लाइन टीम सदस्य सुनीता ने सेफ टच व अनसेफ टच को लेकर भी बच्चों को जागरूक किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में चाइल्ड लाइन टोल फ्री नंबर 1098 की कार्य प्रणाली से भी सभी को अवगत करवाया गया। साथ ही बच्चों को पोक्सो अधिनियम, गुड़िया हेल्प लाइन सहित अन्य हेल्पलाइन की जानकारी दी।
कार्यक्रम में चाइल्ड लाइन सदस्य बाबू राम, सुनीता, सरिता शर्मा, बिजली बोर्ड कर्मचारी महिला मंडल प्रधान तथा बच्चों सहित लगभग 60 लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में बसंत राम द्वारा कार्यक्रम के आयोजन के लिए चाइल्ड लाइन का धन्यवाद किया गया।