फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   educate

बिलासपुर कॉलेज में पीजी में प्रवेश की अंतिम तिथि 5 दिसंबर

Sun, 29 Nov 2020 11:32 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 11:32 PM IST
विज्ञापन
educate
बिलासपुर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बिलासपुर में पीजी में प्रवेश के लिए अंतिम तिथि 5 दिसंबर तक बढ़ा दी गई है। जानकारी देते हुए कॉलेज के प्राचार्य प्रो. रामकृष्ण ने बताया कि इस बार प्रदेश विश्वविद्यालय ने पीजी कक्षाओं में प्रवेश के लिए नया रोस्टर जारी किया है। इसके तहत इस सत्र में प्रवेश प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन

नए रोस्टर में एससी, एसटी, दिव्यांग श्रेणियों के अतिरिक्त कुछ नई श्रेणियां जोड़ी गई हैं। जैसे कि इकोनॉमिकली वीकर सेक्शन, वार्ड ऑफ फ्रीडम फाइटर, आईआरडीपी, एक्स सर्विसमैन और ओबीसी। प्राचार्य ने कहा कि जिन छात्र-छात्राओं ने पीजी कक्षाओं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है और यदि वे रोस्टर में जोड़ी गई नई श्रेणियों से संबंध रखते हैं तो वे अपने आवेदन में श्रेणी को ऑनलाइन लॉग इन कर अंतिम तिथि 5 दिसंबर से पहले अपडेट कर लें। इसी तरह इच्छुक छात्र-छात्राएं जिन्होंने अभी तक पीजी कक्षाओं में प्रवेश के लिए आवेदन नहीं किया है तो वे अंतिम तिथि से पहले अनारक्षित और आरक्षित श्रेणियों में आवेदन कर सकते हैं। जानकारी के लिए अपने विषय के प्राध्यापक से संपर्क कर सकते हैं जिनके मोबाइल नंबर महाविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed