{"_id":"69b02037fc3f88903e029bd7","slug":"e-office-will-make-government-mail-and-correspondence-faster-and-transparent-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-155641-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: ई-ऑफिस से सरकारी डाक और पत्राचार होगा तेज और पारदर्शी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: ई-ऑफिस से सरकारी डाक और पत्राचार होगा तेज और पारदर्शी
विज्ञापन
उपायुक्त कार्यालय बिलासपुर में ई-ऑफिस प्रणाली के अंतर्गत ई-डिस्पैच मॉड्यूल पर प्रशिक्षण कार्यक्
डीसी कार्यालय में ई-डिस्पैच मॉड्यूल पर अधिकारियों, कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण
जिला प्रशासन चरणबद्ध तरीके से सभी कार्यालयों में लागू कर रहा ई-ऑफिस प्रणाली
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उपायुक्त कार्यालय बिलासपुर में ई-ऑफिस प्रणाली के तहत ई-डिस्पैच मॉड्यूल पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के सुबह के सत्र की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त ओमकांत ठाकुर ने की, जबकि दोपहर के सत्र की अध्यक्षता सहायक आयुक्त राज कुमार ने की। कार्यक्रम में उपायुक्त कार्यालय की शाखाओं के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। उन्हें ई-डिस्पैच मॉड्यूल के उपयोग से संबंधित जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण में बताया गया कि ई-डिस्पैच मॉड्यूल से सरकारी डाक और आधिकारिक पत्राचार को डिजिटल रूप से भेजने और प्राप्त करने की प्रक्रिया को सरल बनाया जा सकता है। इससे कार्यालयों के बीच डाक का आदान-प्रदान तेज और अधिक पारदर्शी होगा। कागज के उपयोग में भी कमी आएगी। अधिकारियों ने कहा कि इस प्रणाली से सरकारी कार्यों के निष्पादन में समय की बचत होने के साथ-साथ पारंपरिक डाक व्यवस्था पर होने वाला खर्च भी कम होगा।
यह प्रशिक्षण ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर बिलासपुर अखिल कुमार ने उपायुक्त कार्यालय, उपमंडल अधिकारी कार्यालयों और खंड विकास अधिकारी कार्यालयों के अधिकारियों व कर्मचारियों को दिया। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को मॉड्यूल के संचालन और इसके व्यावहारिक उपयोग के बारे में विस्तार से समझाया गया। जिले में ई-ऑफिस प्रणाली को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जा रहा है। इसी दिशा में ई-डिस्पैच मॉड्यूल को भी लागू किया जा रहा है। इससे भविष्य में जिले के सभी कार्यालयों में सरकारी पत्राचार की प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल बनाया जा सकेगा।