फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   During the protest, the former MLA had a scuffle with a police officer

Bilaspur News: धरने के दौरान पूर्व विधायक की पुलिस अधिकारी के साथ धक्का मुक्की

Wed, 02 Jul 2025 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Jul 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
During the protest, the former MLA had a scuffle with a police officer
गोलीकांड को लेकर उपायुक्त कार्यालय परिसर के बाहर दे रहे थे धरना
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ धक्का मुक्की का वीडियो

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। उपायुक्त कार्यालय के बाहर पूर्व विधायक बंबर ठाकुर की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के साथ धक्का-मुक्की हुई। घटना तब हुई जब बंबर ठाकुर अपने समर्थकों के साथ उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन कर रहे थे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लेकिन मामला इतना उछलने के बाद भी पुलिस विभाग की ओर से इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गई। विभाग का कहना है कि संबंधित अधिकारी ने इस बारे में कोई शिकायत नहीं दी।
बता दें कि बंबर ठाकुर पर मार्च में जानलेवा हमला हुआ था। लेकिन उस हमले में शामिल एक मुख्य शूटर अब तक नहीं पकड़ा गया। इसी को लेकर वह समर्थकों के साथ उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन दे रहे थे। उनका कहना था कि वह उपायुक्त को ज्ञापन सौंपने जा रहे हैं, लेकिन उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया। कहा कि पुलिस अभी तक उनके ऊपर हमला करने वाले चौथे शूटर को पुलिस नहीं पकड़ पाई है। इसके बाद वह समर्थकों के साथ उठे और पुलिस अधीक्षक के निवास के बाहर धरना देने लगे। इस दौरान वहां पर बंबर ठाकुर को प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के दौरे का हवाला देते हुए रुकने का आग्रह किया तो बंबर ठाकुर फिर से वहीं पर धरने पर बैठ गए। इसके बाद एसडीएम और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने उन्हें समझाने की कोशिश की। इस दौरान माहौल गर्म हो गया और बंबर ठाकुर ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के साथ धक्का मुक्की की। इस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने उन्हें धक्का न देने के लिए कहा। इसके बाद बंबर ठाकुर ने उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। उपायुक्त बिलासपुर ने बताया कि ज्ञापन मुख्यमंत्री को प्रेषित किया गया है।
विज्ञापन


इनसेट

क्या बोले बंबर ठाकुर

पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने कहा कि मंगलवार शाम को उनके ऊपर हमला करने की कोशिश की गई। हमला करने में पंजाब और हरियाणा नंबर की गाड़ी थी। इन गाडिय़ों में आठ से दस लोग बैठे हुए थे। बंबर ठाकुर ने कहा कि उनके पीएसओ की मुस्तैदी से वह हमला टल गया, लेकिन बार-बार वह गाड़ियां पीछा कर रही थीं। उन्होंने बताया कि पुलिस अधिकारियों को इस बारे में सूचना दी गई। 10 बजे रात को थाना में जाकर इसकी शिकायत दी, अब तक पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बुधवार को उन्होंने उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया और कार्रवाई की मांग उठाई। उन्होंने बताया कि वीरवार को इसके लिए कैंडल मार्च भी रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट
धरने के कारण बदला जेपी नड्डा का रूट

जब भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बिलासपुर आ रहे थे तो उनका रूट वाया कोर्ट रोड से होकर परिधि गृह था। लेकिन उपायुक्त कार्यालय के बाहर बंबर ठाकुर अपने समर्थकों के साथ धरना दे रहे थे। इसके मद्देनजर जिला पुलिस ने उनके रूट प्लान में छोटा सा बदलाव किया। जेपी नड्डा का काफिला वाया बस अड्डा होकर परिधि गृह पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed