फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   due to four lane road work many house hold in threat

फोरलेन निर्माण से खौफ की जद में ग्रामीण

Sun, 08 May 2016 10:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर। Updated Sun, 08 May 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
due to four lane road work many house hold in threat
फोर लेन कार्य से घर को बना खतरा - फोटो : अमर उजाला
कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन निर्माण से जिला के कई गांवों में लोगों के घरों पर खतरा पैदा हो गया है। हालत यह है कि बेतरतीब तरीके से हो रही कटिंग और ब्लास्टिंग से मकानों के गिरने का खतरा बढ़ गया है तो वहीं कई मकानों में दरारें आ गई हैं। ऐसे में लोग खौफ के साये में जी रहे हैं। सड़क से तुन्नू गांव में मकान गिरने की कगार पर आ गया है।
विज्ञापन


वहीं फोरलेन निर्माण में की जा रही भारी ब्लास्टिंग से स्वारघाट के थापना, नारली और समलेटू सहित कई गांवों में दर्जनों घरों में दरारें आ गई हैं। इस वजह से फोरलेन निर्माण से लोग सहमे हुए हैं।
विज्ञापन


हालांकि लोग इस बारे मे कई बार विरोध भी जता चुके है। लेकिन उनकी कोई सुनने को तैयार नहीं है। प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि उन्हें अभी शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलते ही कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। मगर इतने बड़े पैमाने पर घरों को हो रहा नुकसान सब कुछ बयां कर रहा है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


किरतपुर-नेरचौक तक बन रहे फोरलेन सड़क लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। कहीं सड़क निर्माण के लिए हो रही कटिंग से बनी ढांक से घरों के गिरने का खतरा बना हुआ है। तो कहीं पर डेेटोनेटर से हो रही ब्लास्टिंग लोगों के घर गिरने की कगार पर पहुंच गए हैं। इससे लोगों का जीना मुहाल हो गया है। फोरलेन निर्माण से हो रही कटिंग से तुन्नू गांव में एक मकान पर गिरने का खतरा बना हुआ है। परिवार के सदस्य घर के बाहर कदम रखने से घबरा रहे हैं।

फोरलेन निर्माण से बनी ढांक से शनिवार देर शाम एक बैल गिर गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रभावित परिवार के अनुसार फोरलेन निर्माण से उनके मकान के समीप एक ओर 150 फुट और दूसरी ओर लगभग 250 फीट ढांक बन गई है।

प्रभावित बलवीर सिंह और उनके भाई यशवंत सिंह ने बताया कि कीरतपुर से नेरचौक तक बन रही फोरलेन से उनके मकान को खतरा हो गया है। बारिश होने के दौरान भूस्खलन होने से यहां लगातार जमीन खिसक रही है।

इससे मकान के गिरने का खतरा बढ़ गया है। उन्होंने बताया कि इस बारे में उन्होंने कई बार कंपनी के अधिकारियों को भी अवगत करवाया। लेकिन, समस्या का अभी तक समाधान नहीं हो पाया है।


इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। प्रभावित लोगों ने बताया कि सोमवार को इसकी शिकायत उपायुक्त मानसी सहाय ठाकुर से की जाएगी।  

थापना, नरली, समलेटू में ब्लास्टिंग से घरों को खतरा
स्वारघाट क्षेत्र की पंचायत कुटैहला के गांव थापना, नारली और समलेटू गांवों में फोरलेन निर्माण से हो रही ब्लास्टिंग लोगों के घरों में दरारें आ रही हैं। इससे लोग सहमे हुए हैं। बीते शनिवार को विधायक रणधीर शर्मा ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करके कंपनी अधिकारियों को भी जरुरी दिशा-निर्देश दिए थे। मगर जमीनी स्तर पर इसका फिलहाल कोई असर दिखता नजर नहीं आ रहा है। इसके साथ ही प्रशासनिक अधिकारी भी पूरे मामले से अनभिज्ञता जताकर पल्ला झाड़ रहे हैं।  

क्या कहते है प्रशासन के अधिकारी
फोरनलेन कंपनी के निर्माण से किसी भी तरह के नुकसान की उन्हें जानकारी नहीं है। जैसे ही शिकायत आएगी उस पर उचित कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
डॉ. चांद प्रकाश शर्मा, एडीएम बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed