फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Dry cold hit, patients in OPD cross 500

Bilaspur News: शुष्क ठंड की चपेट में आने लगे बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं, अस्पताल में बड़ी ओपीडी

Sun, 25 Dec 2022 06:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Dec 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
Dry cold hit, patients in OPD cross 500
घुमारवीं (बिलासपुर)। जिलाभर में शुष्क ठंड और ठंडी हवाओं का असर लोगों की सेहत पर पड़ना शुरू हो गया है। जिलेभर में बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं वायरल की चपेट में आ रहे हैं। सिविल अस्पताल घुमारवीं की ओपीडी में मरीजों की लाइनें लग रही हैं। शनिवार को अस्पताल में 519 लोग ओपीडी में पहुंचे।
विज्ञापन

इन दिनों जिला में शुष्क ठंड बढ़ती जा रही है। इससे बीमारियां बढ़ रही हैं। एक सप्ताह में वायरल, सर्दी, जुकाम और खांसी से पीड़ित मरीज बड़ी संख्या में उपचार के लिए अस्पताल पहुंच रहे हैं। रात में सर्द हवा चलने से लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

घुमारवीं अस्पताल में सामान्य ओपीडी 200 से 300 के बीच में होती हैं, तो अब यह ओपीडी 400 से 500 तक पहुंच गई है, जिनमें से अधिकतर मरीज में सर्दी, जुकाम और खांसी की शिकायत लेकर आ रहे हैं। इसके साथ ही ओपीडी में सांस फूलने, बेचैनी, घबराहट के मरीजों को भी परामर्श दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घुमारवीं अस्पताल की ओपीडी में शनिवार को 519 तक पहुंच गई। शुक्रवार को ओपीडी में 402 मरीज पहुंचे थे। इस मौसम में हृदय रोगियों को भी काफी परेशानी होती है। वहीं, सरकारी अस्पतालों की ओपीडी के अलावा निजी अस्पतालों में भी वायरल से ग्रसित मरीज पहुंच रहे हैं।

इन बातों का रखें विशेष ध्यान
वायरल की चपेट में आने वाले मरीजों को चिकित्सक ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनने, सुबह और शाम गर्म पानी का ही सेवन करने की सलाह दे रहे हैं। उधर, खंड चिकित्सा अधिकारी घुमारवीं पुष्पेंद्र राणा ने बताया कि ठंडा पानी भी जोड़ों में सेहत के लिए नुकसानदायक होता है। मुंह और सिर ढककर रखें। मास्क जरूर पहनें, जो कोरोना के साथ ही सर्दी, जुकाम और बुखार से भी बचाएगा। इन दिनों वायरल के मामले ज्यादा आ रहे हैं। अस्पताल में ओपीडी भी पहले के मुकाबले में काफी बढ़ गई है। लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। बदलते मौसम में छोटे बच्चों की अच्छे से देखभाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed