फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Drunkards roaming around in the market after drinking alcohol during the day.

Bilaspur News: बाजार में दिन के समय दारू पीकर घूम रहे शराबी

Mon, 15 Apr 2024 11:15 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Drunkards roaming around in the market after drinking alcohol during the day.
-महिलाओं और बच्चों को झेलनी पड़ती है अधिक समस्या
विज्ञापन

-राह चलते लोगों से शराब पीकर करते हैं गाली-गलौज

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। शहर के मुख्य बाजार और वार्ड नंबर-2 में आए दिन कुछ असामाजिक तत्व दिन में ही शराब पीकर घूमते रहते हैं। यह लोग घर में परिजनों को भी परेशान करते हैं और अब हालात यह हो गए हैं कि यह लोग कभी सड़क किनारे तो कभी नालियों में गिरे पड़े मिलते हैं।

वैसे तो हिमाचल में शराबबंदी जैसा कोई कानून नहीं है, लेकिन दिन में जो लोग शराब पीकर बाजार में हुड़दंग मचाते हैं, तो प्रशासन का कर्तव्य है कि उन पर कार्रवाई करे। इनकी हरकतों से सबसे ज्यादा परेशानी ठेके के साथ लगने वाली दुकानदारों को हो रही है। क्योंकि ठेके पर खड़े-खड़े शराब पीने के बाद साथ लगती दुकानों के बाहर रुक जाते हैं। इससे दिनभर दुकानदारों के लिए दुकानदारी करना मुश्किल हो रहा है। हालात अब इतने खराब हो गए हैं कि इन शराबियों की वजह से लोगों के घर और आंगन भी सुरक्षित नजर नहीं आ रहे हैं। क्योंकि यह अपनी तलब बुझाने के लिए घरों तथा दुकानों के बाहर रखे सामान पर भी दिन में ही हाथ साफ कर देते हैं। पहले तो स्थानीय लोग इन्हें अनदेखा कर देते थे, लेकिन अब हालात इतने ज्यादा खराब हो गए हैं कि महिलाओं और बच्चों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। बीच सड़क चौराहे और गलियों में शराब पी कर लेटे यह लोग राहगीरों तक से गाली-गलौज करने से भी बाज नहीं आ रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि इसका सबसे बड़ा कारण ठेके पर पैग के हिसाब से खुली दारू बेचने के कारण भी ऐसे हालात बन रहे हैं। क्योंकि इन ठेकों पर एक-एक पैग करके बेचा जा रहा है। इसके लिए 20-25 रुपये का जुगाड़ करके शराबी हर 10-15 मिनट बाद ठेके पर पहुंच जाते हैं। इनमें अधिकतर प्रवासी लोग हैं। स्थानीय लोगों की मांग है कि ऐसे लोगों पर शीघ्र कार्रवाई की जाए। उधर डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल ने बताया कि किसी को भी इस तरह से हुड़दंग मचाने की अनुमति नहीं है। इसलिए इस क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी जाएगी, ताकि इन हुड़दंग मचाने वालों पर कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed