फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Drugs are encouraged under Congress government: Nadda

कांग्रेस सरकार में नशे को मिलता है बढ़ावा : नड्डा

Fri, 04 Oct 2024 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Drugs are encouraged under Congress government: Nadda
बोले-कांग्रेस का मतलब भ्रष्टाचार, अपराध, कमीशन और लोगों को नशे की लत लगाना है
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के स्वागत में शुक्रवार को बिलासपुर में अभिनंदन कार्यक्रम हुआ। इस कार्यक्रम में नड्डा ने कहा कि कांग्रेस का मतलब भ्रष्टाचार, अपराध, कमीशन और लोगों को नशे की लत लगाना है। जहां भी कांग्रेस की सरकार होती है, वहां नशा और चिट्टा का काम फलता-फूलता है। इन कामों में कांग्रेस के नेता भी संलिप्त होते हैं। एक कांग्रेस नेता की 5,600 करोड़ रुपये की ड्रग पकड़ी गई है। जब भी कांग्रेस आएगी नशे वालों को बढ़ावा मिलेगा। उनसे हरियाणा, पंजाब, हिमाचल खतरे में है। इसका उदाहरण उन्होंने खुद बतौर विधायक के रूप में देखा है। नशे वालों का खत्म करने के लिए कमल को खिलाना होगा। उन्होंने कहा कि वोट देते समय अपने बच्चों भविष्य किसके हाथ में सुरक्षित यह सोच कर जाएं। प्रदेश में हर पांच साल बाद सरकार बदलने के रिवाज को भी बंद करना होगा। कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती, सांसद हर्ष महाजन, राजीव भारद्वाज, विपिन परमार, सुधीर शर्मा, रणधीर शर्मा, बिक्रम ठाकुर, जीत राम कटवाल, राजेंद्र गर्ग, सुरेश चंदेल, त्रिलोक जमवाल, राकेश जमवाल, दीपराज कपूर, राजेंद्र राणा, लोकिंदर कुमार आदि उपस्थित रहे।

इनसेट

कांग्रेस का प्रदेश में नहीं रहेगा नामोनिशान : जयराम
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में अब सिर्फ हवा ही रह गई है, जिस पर टैक्स नहीं है। बाकी सब पर टैक्स लग चुका है। प्रधानमंत्री मोदी देश और प्रदेश में हर घर को शौचालय देने के बारे में संकल्पित हैं। दूसरी और प्रदेश के मुख्यमंत्री शौचालय पर भी 25 रुपये का टैक्स लगा रहे हैं। देश भर में इस निर्णय का मजाक उड़ाया जा रहा है। मुख्यमंत्री और उनके नेता झूठ बोलने से बाज नहीं आते हैं। कांग्रेस सरकार ने भ्रष्टाचार की सारी सीमाएं लांघ दी हैं। एक गारंटी आने वाले समय में पक्की है कि कांग्रेस का प्रदेश में नामोनिशान नहीं रहेगा। कांग्रेस सरकार प्रदेश में अपने ही बोझ से गिर जाएगी।
विज्ञापन


इनसेट

28 हजार करोड़ का कर्ज लेने के बावजूद बंद किए जा रहे संस्थान : बिंदल

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल ने कहा 22 माह से प्रदेश जिस स्थिति से गुजर रहा है, वह चिंतनीय है। 28 हजार करोड़ का कर्जा लेने के बावजूद संस्थान बंद किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने हरियाणा में जाकर गारंटियों पर जमकर झूठ बोला। चुनाव के समय कांग्रेस ने बड़े वादे किए, लेकिन अब खजाना खाली होने का कार्ड खेला जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में रेलवे लाइन, फोरलेन, पीएम आवास योजना के अंतर्गत 93 हजार घर मिलना जेपी नड्डा और केंद्र सरकार का हिमाचल के प्रति अपार प्यार का फल स्वरूप है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट

कांग्रेस प्रदेश को दिवालियापन की ओर ले जा रही : अनुराग
सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश को दिवालियापन की ओर ले जा रही है। जिस तेजी से कर्ज लिया जा रहा है उस हिसाब से अगले साल तक प्रदेश पर डेढ़ लाख करोड़ रुपये कर्ज होगा, जो श्रीलंका से भी ज्यादा है। सांसद को यदि कोई काम करना हो तो कांग्रेस की प्रदेश सरकार आनाकानी करना शुरू कर देती है। मोदी सरकार ने बिलासपुर को रेल लाइन दी, जिसका निर्माण तेज गति से हो रहा है। जल्द बिलासपुर में रेल प्लेटफार्म होगा। कांग्रेस सरकार की एक भी गारंटी भी पूरी नहीं हुई है। एक भी महिला को 1500 रुपये नहीं मिले। किसानों को लाभ नहीं मिले। न प्रदेश में गोबर खरीदी गई। यह राहुल गांधी का विकास मॉडल जिसको कांग्रेस सरकार मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में चला रही है। यह सरकार शौचालय टैक्स वाली सरकार के नाम से जानी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed