{"_id":"69dba5fa7bc5c0276c0397e8","slug":"drivers-union-pays-tribute-gives-rs-80000-to-the-family-of-the-deceased-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-157890-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: चालक संघ ने दी श्रद्धांजलि, मृतक के परिवार को दिए 80 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: चालक संघ ने दी श्रद्धांजलि, मृतक के परिवार को दिए 80 हजार रुपये
Sun, 12 Apr 2026 11:31 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sun, 12 Apr 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
कुरूगनु गांव में मृतक चालक के परिवार को सहयोग राशि देते मोटर चालक संघ के पदाधिकारी। स्रोत: संघ
सुरक्षा व सुविधाओं को लेकर उठाई आवाज
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल मोटर चालक संघ शाखा दाड़लाघाट के पदाधिकारियों ने रविवार को अपने सदस्य स्वर्गीय गोपाल कृष्ण के पैतृक गांव कुरूगनु पहुंचकर शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। गोपाल कृष्ण का हाल ही में निधन हो गया था, जिससे चालक समुदाय में शोक की लहर है।
संघ और ट्रांसपोर्टर साथियों ने मिलकर 80 हजार की सहायता राशि एकत्रित कर परिजनों को सौंपी। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत, उप प्रधान राकेश कुमार, क्षेत्रीय सचिव काकू, दिलीप और सह कोषाध्यक्ष राकेश कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान संघ ने प्रदेश में चालकों की लगातार हो रही मौतों पर गहरी चिंता जताई। पदाधिकारियों ने कहा कि खराब सड़कें, उद्योगों में शोषण और सीमेंट उद्योगों में मटेरियल उतारने के लिए लेबर की कमी इसके प्रमुख कारण हैं। मजबूरी में चालकों को खुद भारी सामान उतारना पड़ता है, जिससे स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। संघ ने आरोप लगाया कि समस्याएं उठाने पर यूनियन सदस्यों को ब्लैकलिस्ट करने की धमकियां दी जाती हैं। उन्होंने सरकार और उद्योगों से चालकों की सुरक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं और लेबर व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।