फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Drivers troubled by potholes in Bhated-Gahar-Dehalwin road

Bilaspur News: भटेड़-गाहर-देहलवीं सड़क में गड्ढों से वाहन चालक परेशान

Sat, 23 Dec 2023 04:05 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 23 Dec 2023 04:05 PM IST
विज्ञापन
Drivers troubled by potholes in Bhated-Gahar-Dehalwin road
- लोगों ने विभाग से उठाई सड़क मरम्मत की मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। भराड़ी उपतहसील के तहत भटेड़-गाहर-देहलवीं सड़क में पड़े गड्ढों से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे पड़ चुके हैं। इस सड़क पर हर दिन दर्जनों वाहनों का आवागमन होता है। गड्ढों के कारण अक्सर हादसे होते रहते हैं।

इस क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांवों के लिए यही एकमात्र सड़क है। दोपहिया वाहन चलाने वालों को अपने वाहन सड़क से साइड को करना खतरे से खाली नहीं है। क्षेत्र के लोगों में देशराज, सुरेंद्र, विशाल, करतार और मस्तराम आदि ने कहा कि विभाग को चाहिए कि सड़क की मरम्मत की जाए, ताकि उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े। लोगों ने कहा कि इस सड़क पर कई गड्ढों को तो मिट्टी से ढक दिया गया है, लेकिन अभी भी दर्जनों गड्ढे सड़क पर मौजूद हैं। इक्का-दुक्का जगहों पर सड़क किनारे की झाड़ियों तक में सड़क पहुंच गई है। इस कारण हादसों का खतरा बना रहता है। लोगों के अनुसार हर दिन स्कूल विद्यार्थी, अन्य शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी और कार्यालयों में जाने वाले नौकरीपेशा लोग आते जाते हैं। सड़क की बदहाली के चलते राहगीरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। सड़क की हालत अब ऐसी हो गई है कि वाहन चलाना तो मुश्किलों भरा है ही, लेकिन पैदल चलना भी खतरे से खाली नहीं है। सड़क की चौड़ाई नाम मात्र रह गई है। उधर सहायक अभियंता रत्न ने बताया कि इस सड़क को प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत मंजूरी मिली है। शीघ्र ही टेंडर लगाए जाएंगे, लेकिन अभी गड्ढों को भरने का कार्य कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed