फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   driver died in accident

हाईवे किनारे बिजली के खंभे से टकराई अनियंत्रित कार, एक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
driver died in accident
बिलासपुर (रामपुर)। नैनीताल हाईवे पर अनियंत्रित होकर कार बिजली के खंभे से जा टकराई। इस हादसे में कार चालक की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को रुद्रपुर के अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

पीलीभीत जिले के थाना पूरनपुर के ग्राम बेगपुर निवासी जितेंद्र सिंह (40) पुत्र पूरन सिंह गुरुवार सुबह करीब चार बजे कार से पंजाब से अपने घर जा रहा थे। कार में उनके साथ उनके गांव निवासी तलविंदर सिंह तथा सितारगंज निवासी युद्धवीर सिंह समेत चार लोग सवार थे। परिजनों के अनुसार, सुबह करीब चार बजे नगर से निकलते ही गन्ना समिति के सामने कार अनियंत्रित होकर रोड किनारे एक बिजली के खंभे से जा टकराई। हादसे में तीनों लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। इनमें से चालक जितेंद्र सिंह की अस्पताल में मौत हो गई। दो घायलों को रुद्रपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी तेजवीर सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का मानना है कि शायद चालक को नींद की झपकी आई होगी या कार के सामने कोई जानवर आ गया होगा। इसी कारण कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed