{"_id":"67bdc3860fbb1c24aa0db16b","slug":"drinking-water-supply-will-be-restored-in-nayana-devi-and-surrounding-villages-from-tomorrow-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-132748-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: नयना देवी और आसपास के गांवों में कल से बहाल होगी पेयजल आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: नयना देवी और आसपास के गांवों में कल से बहाल होगी पेयजल आपूर्ति
विज्ञापन
-नहर मरम्मत के चलते एक माह से क्षेत्र में बनी हुई है पानी की किल्लत
-बीबीएमबी हर साल करता है नहर की मरम्मत, जिससे होती है परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी(बिलासपुर)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल श्री नयना देवी जी और इसके आसपास के लगभग 16 गांवों में पेयजल आपूर्ति गुरुवार से शुरू हो जाएगी। बीबीएमबी के अधिशासी अभियंता इंद्र अवतार ने जानकारी देते हुए बताया कि बीबीएमबी नहर की मरम्मत पूरी हो चुकी है और नहर में पानी की सप्लाई फिर से शुरू कर दी है।
पिछले एक महीने से नयना देवी नगर सहित आसपास के गांवों में पानी की गंभीर किल्लत बनी हुई थी, जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बीबीएमबी की नहर से ही नयना देवी के लिए लिफ्ट योजना के तहत पेयजल आपूर्ति की जाती है, साथ ही दभट से सिंचाई परियोजना के तहत 25 क्यूसेक पानी चंगर क्षेत्र के लिए उठाया जाता है। बीबीएमबी हर वर्ष नहर की मरम्मत करता है, जिसके चलते इस बार 27 जनवरी से पानी की आपूर्ति बंद कर दी गई थी। अब करीब एक महीने बाद मरम्मत कार्य पूरा हो चुका है और नहर में धीरे-धीरे पानी छोड़ा जा रहा है। मंगलवार देर शाम तक नहर में 12 फुट पानी पहुंच चुका था और मात्र 10 फुट पानी और बढ़ने के बाद साइफन में पानी पहुंचेगा। इसके बाद विभाग चंगर क्षेत्र की सिंचाई योजना और नयना देवी के आसपास के गांवों के लिए पेयजल आपूर्ति को पूरी तरह बहाल कर देगा। अधिकारी ने बताया कि नहर की मरम्मत करना आवश्यक था, क्योंकि इससे न केवल पेयजल आपूर्ति प्रभावित होती बल्कि अन्य परियोजनाओं पर भी असर पड़ता। अब मरम्मत का कार्य पूरा होने के बाद पानी की सप्लाई हिमाचल प्रदेश सरकार कल से बहाल कर देगी। नहर में पानी आने की खबर के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है और प्रशासन का आभार जताया है।