फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Drinking water scheme to catter 7 panchayats of Ghumarvin area

घुमारवीं की सात पंचायतों के लोगों की प्यास बुझाएगी 19 करोड़ की पेयजल योजना

Sun, 28 Aug 2022 10:39 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
Drinking water scheme to catter 7 panchayats of Ghumarvin area
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत कपाहड़ा, करलोटी, पलासला, छत, संडयार, कोटलु ब्राह्मणा तथा पपलाह निवासियों की पेयजल किल्लत दूर करने के लिए स्वीकृत पेयजल योजना की टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली है।
जल जीवन मिशन के तहत इस योजना के लिए 19.30 करोड़ की स्वीकृति मिल चुकी है। इससे लगभग 25 हजार लोगों को लाभ मिलेगा। योजना के अंतर्गत गांव भटोली के समीप सतलुज नदी से एक महत्वाकांक्षी पेयजल योजना तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

इसका 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य घुमारवीं क्षेत्र की विभिन्न पेयजल योजनाओं का संवर्धन करना है। जब इस पेयजल योजना का प्राक्कलन तैयार किया गया, तब सात पंचायतें इस योजना से बाहर रह गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग सतलुज नदी से बूस्टर पंप की सहायता से पानी उठाएगा। उसके बाद पानी गांव मल्यावर में ट्रीटमेंट प्लांट में आएगा। ट्रीटमेंट प्लांट से पेयजल को त्यून खास गांव में बनाए गए भंडारण टैंक में ले जाया जाएगा। इसकी दूरी लगभग 13 किलोमीटर है। त्यून खास, रोपा तथा लदरौर के भंडारण टैंक बनकर तैयार हो चुके हैं।
इस क्षेत्र की सात ग्राम पंचायतों के लिए भी इसी योजना से पानी उठाया जाएगा। जल शक्ति विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार इन पंचायतों के लिए अलग लाइन बिछाई जाएगी। यह पानी भटोली बाजार से गांव टीहरा होकर पनोह तक पहुंचाया जाएगा।
पनोह गांव के समीप फिल्टर बेड तैयार किए जाएंगे। पनोह भंडारण टैंक से वाया घुमारवीं पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इस पाइपलाइन के माध्यम से शुद्ध पानी छंज्यार-सोहणी देवी के बीच बनने वाले टैंक तक पहुंचाया जाएगा। इसके बाद पेयजल को इन सात पंचायतों को पेयजल आपूर्ति करने वाले भंडारण टैंकों में डाल दिया जाएगा।
इन क्षेत्रों को दी जाने वाली पेयजल आपूर्ति की पाइपलाइन डालने का कार्य भी पूर्ण हो चुका है। जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता यशपाल शर्मा ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। एक वर्ष के भीतर संबंधित 7 ग्राम पंचायतों की योजना को तैयार कर लिया जाएगा।

जल्द ही शुद्ध पेयजल आपूर्ति मुहैया करवाई जाएगी
घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र की 7 ग्राम पंचायतों को भी जल्द ही शुद्ध पेयजल आपूर्ति मुहैया करवाई जाएगी। घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र की जनता को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करना उनकी प्राथमिकता है। इसके लिए वह निरंतर प्रयासरत हैं।
राजेंद्र गर्ग, खाद्य आपूर्ति मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed