फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Drains in Rishikesh are choked, residents of Maroiya village are worried.

Bilaspur News: ऋषिकेश में नालियां चोक, मरोईया गांव के लोग परेशान

Mon, 04 May 2026 11:50 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 04 May 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Drains in Rishikesh are choked, residents of Maroiya village are worried.
ग्राम पंचायत डमली गांव मरोईया में बंद पड़ी नालियां। संवाद
सड़क किनारे बनी नालियां कचरे और मिट्टी से भरी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश (बिलासपुर)। ग्राम पंचायत डमली के गांव मरोईया में नालियों के बंद होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से नालियां चोक होने के कारण आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सड़क किनारे बनी नालियां कचरे और मिट्टी से पूरी तरह भर चुकी हैं, जिससे पानी की निकासी ठप हो गई है।
स्थानीय निवासियों के अनुसार हल्की सी बारिश होते ही स्थिति और भी खराब हो जाती है। सड़क पर पानी भर जाता है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ती है। गंदा पानी जमा रहने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियों का खतरा भी मंडरा रहा है। इस मार्ग से स्कूल, पीएनबी बैंक, एसवीएम स्कूल, वेटनरी अस्पताल और सीएचसी अस्पताल जैसे प्रमुख संस्थान जुड़े हैं, जहां लोगों का रोजाना आना-जाना लगा रहता है। बावजूद इसके समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

स्थानीय लोग हर चरण सिंह, बेला सिंह, जय कुमार, विनोद कुमार, कर्म दिन, कुलदीप चंदेल, अच्छरी देवी, कुलदीप कुमार, जगतार, सुरजन सिंह, जगन्नाथ और श्याम लाल का कहना है कि कुछ घंटे की बारिश के बाद ही पूरी सड़क तालाब का रूप ले लेती है। गंदा पानी सड़कों पर फैल जाता है और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो जाता है। बच्चों को स्कूल जाने में भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से जल्द समस्या के समाधान की मांग की है। इस संबंध में सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग नितेश ने कहा कि नालियों की सफाई का कार्य जल्द करवाया जाएगा, ताकि लोगों को परेशानी न हो। उन्होंने आश्वासन दिया कि समस्या का शीघ्र समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed