फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Dr. Yogendra Lal of Bilaspur will be honored with Bharatiya Gaurav Award

Bilaspur News: बिलासपुर के डॉक्टर योगेंद्र लाल होंगे भारतीय गौरव पुरस्कार से सम्मानित

Mon, 10 Apr 2023 06:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Apr 2023 06:50 PM IST
विज्ञापन
Dr. Yogendra Lal of Bilaspur will be honored with Bharatiya Gaurav Award
-गुरुग्राम में 14 अप्रैल होगा सम्मान समारोह का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सेव ह्यूमिनिटी ट्रस्ट की ओर से 14 अप्रैल को गुरुग्राम हरियाणा में भारतीय गौरव पुरस्कार का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह में बिलासपुर से डॉक्टर योगेंद्र लाल को उनके मानव सेवा के लिए कार्य को देखते हुए आमंत्रण पत्र भेजा गया है।

डॉ. योगेंद्र लाल बिलासपुर के गांव बाड़ी भराण के रहने वाले हैं। 23 वर्ष की उम्र से ही समाज सेवा को अपने जीवन का उद्देश्य बना लिया। 2002 से दिव्यांग बच्चों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए वचनबद्ध हैं। 2002 में बौद्धिक रूप से अक्षम लोगों के लिए एक संस्थान का गठन किया। इसमें दिव्यांग बच्चों को पढ़ाई के साथ खाना, रहना, स्वास्थ्य सुविधा आदि निशुल्क उपलब्ध करवाई जाती है। समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले योगेंद्र लाल को कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। 2007 में हिमाचल श्री पुरस्कार, 2018 में शान ए बिलासपुर पुरस्कार, 2019 में शान ए भारत पुरस्कार, 2021 बेस्ट सोशल सर्विस पुरस्कार, 2021 फायर बॉक्स इमर्जिंग सोशल वर्क पुरस्कार आदि पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। ट्रस्ट के कार्यकारिणी सदस्यों ने डॉक्टर योगेंद्र लाल को सहृदय धन्यवाद दिया और निरंतर इसी तरह से अपने मानव सेवा के कार्य को जारी रखने के लिए बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed