{"_id":"685ff48fba5904ffa901ccd6","slug":"dr-narayan-lal-nadda-will-be-a-centenarian-bhajanotsav-will-be-held-in-vijaypur-on-july-3-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-139626-2025-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: डॉ. नारायण लाल नड्डा होंगे शतायु, 3 जुलाई को विजयपुर में होगा भजनोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: डॉ. नारायण लाल नड्डा होंगे शतायु, 3 जुलाई को विजयपुर में होगा भजनोत्सव
विज्ञापन
जेपी नड्डा दो जुलाई को पहुंचेंगे बिलासपुर, चार को कर सकते हैं परियोजनाओं की समीक्षा
-भजन संध्या में राष्ट्र मंदिर, दिल्ली से अजय भाई देंगे भजनों की प्रस्तुति
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा के पिता डॉ. नारायण लाल नड्डा 3 जुलाई को शतायु हो जाएंगे। इस मौके पर उनके निवास विजयपुर में भजन और संकीर्तन का आयोजन होगा। कार्यक्रम में देशभर से परिजन, रिश्तेदार और शुभचिंतक शामिल होंगे।
कार्यक्रम में विशेष रूप से राष्ट्र मंदिर, दिल्ली से अजय भाई भजनों की प्रस्तुति देंगे। भजन अमृत सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा, इसके बाद दोपहर एक बजे से धाम का आयोजन किया गया है। जगत प्रकाश नड्डा दो जुलाई को बिलासपुर पहुंचेंगे और तीन जुलाई को कार्यक्रम में भाग लेंगे। नड्डा का यह दौरा गैर-राजनीतिक रहेगा, लेकिन माना जा रहा है कि वे चार जुलाई को बिलासपुर या आसपास की केंद्र की विकास परियोजनाओं को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक कर सकते हैं। हालांकि अभी तक उनका आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है। भाजपा के सह प्रदेश प्रवक्ता स्वदेश ठाकुर ने बताया कि जेपी नड्डा के पिता के 100वें जन्मदिन पर विजयपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जेपी नड्डा इस उत्सव में हिस्सा लेने के लिए 2 जुलाई को विजयपुर पहुंचेंगे। हालांकि अभी उनका अधिकारिक टूर कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है।