{"_id":"6947ecb85f332699a608465a","slug":"dr-himanshu-sharma-of-dadhol-kalan-became-captain-in-the-indian-army-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-150622-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: दधोल कलां के डॉ. हिमांशु शर्मा बने भारतीय सेना में कैप्टन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: दधोल कलां के डॉ. हिमांशु शर्मा बने भारतीय सेना में कैप्टन
Sun, 21 Dec 2025 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sun, 21 Dec 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
भारतीय सेना में कैप्टन में बने डॉ. हिमांशु शर्मा के कंधे पर सितारे लगाते सैन्य अधिकारी। स्रोत:
मिलिट्री हॉस्पिटल शिमला में देंगे सेवाएं
मिनर्वा घुमारवीं और एसवीएम दधोल से हुई है प्रारंभिक शिक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी/भगेड़ (बिलासपुर)। दधोल कलां के होनहार डॉ. हिमांशु शर्मा का चयन भारतीय सेना में कैप्टन के पद पर हुआ है। उन्हें मिलिट्री हॉस्पिटल शिमला में कैप्टन (मेडिकल ऑफिसर) के रूप में नियुक्ति मिली है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है।
डॉ. हिमांशु शर्मा की प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती विद्या मंदिर दधोल से हुई। इसके बाद उन्होंने उच्च व वरिष्ठ माध्यमिक शिक्षा मिनर्वा पब्लिक स्कूल, घुमारवीं से प्राप्त की। उन्होंने रूस की साइबेरियन स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी, तोमस्क से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की। भारत लौटने के बाद उन्होंने इंडियन मेडिकल काउंसिल की परीक्षा उत्तीर्ण की और आईजीएमसी शिमला से एक वर्ष की इंटर्नशिप की। इसके पश्चात डॉ. हिमांशु शर्मा ने आर्म्ड फोर्सेज मेडिकल सर्विसेज (एफएमएस) की परीक्षा उत्तीर्ण की, जिसके आधार पर उनका चयन भारतीय सेना में डॉक्टर कैप्टन के पद पर हुआ। डॉ. हिमांशु शर्मा के पिता डॉ. किशोरी लाल शर्मा शिक्षा विभाग से प्रवक्ता पद से सेवानिवृत्त हैं, जबकि माता सुरेखा शर्मा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डंगार में अध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं। उनके छोटे भाई शिवांशु शर्मा ने सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। डॉ. हिमांशु शर्मा की इस उपलब्धि पर परिजनों, शिक्षकों और क्षेत्रवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।