ऋषिकेश (बिलासपुर)। नेशनल हाईवे के बाद अब निमार्णाधीन फोरलेन के किनारे हो रहे अतिक्रमण पर जेसीबी से कार्रवाई की गई है। उपमंडल झंडूता की ग्राम पंचायत डमली के गांव धराड़ साहनी में मंडी-भराड़ी पुल के पास बुधवार को करीब एक दर्जन अवैध रेहड़ियां और खोखे हटाए गए।
मंडी भराड़ी पुल के पास फोरलेन के किनारे लगातार अतिक्रमण बढ़ रहा था। कई लोगों ने यहां लकड़ी और टीन के खोखे बना लिए थे। इन दुकानों से वाहन सवार लोग सामान लेने के लिए रुकते थे और वाहन फोरलेन में खड़ी कर देते थे। इससे वहां पर खतरे की संभावना अधिक बढ़ गई थी। इसी को देखते हुए फोरलेन निर्माण कर रही कंपनी ने बुधवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया और करीब दर्जन भर अतिक्रमण हटाए। यह कार्रवाई पुलिस सुरक्षा के बीच की गई। उधर, फोरलेन निर्माण कर रही गाबर कंपनी के महाप्रबंधक कर्नल बीएस चौहान ने बताया कि कोई भी फोरलेन पर अतिक्रमण नहीं कर सकता है। लोग अपनी मलकीत जमीन में दुकान डाले, जिसमें कोई रोक-टोक नहीं हैं।