फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Doctors started OPD services in Bilaspur hospital after three days

Bilaspur News: बिलासपुर अस्पताल में तीन दिन बाद चिकित्सकों ने शुरू कीं ओपीडी सेवाएं

Mon, 29 Dec 2025 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 29 Dec 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Doctors started OPD services in Bilaspur hospital after three days
बिलासपुर अस्प्ताल में  पर्ची काउंटर में खडे वि​​भिन्न क्षेत्राें से आए मरीज। संवाद
रविवार देर शाम हड़ताल खत्म होने की सूचना मिलने से सुबह कम दिखे मरीज
विज्ञापन

धुंध हटते ही ओपीडी के बाहर उमड़ी मरीजों की भीड़
अब रूटीन टेस्ट, ऑपरेशन के लिए परेशान नहीं होंगे मरीज

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश में रेजिडेंट चिकित्सकों की हड़ताल समाप्त होने के बाद जिला अस्पताल में सभी डॉक्टर तीन दिन की हड़ताल के बाद सोमवार को ओपीडी में लौटे। चिकित्सकों की ड्यूटी बहाल होने से मरीजों को अब उपचार मिल सकेगा। अस्पताल में रूटीन जांच, टेस्ट और ऑपरेशन के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। बीते तीन दिन से चिकित्सकों के हड़ताल होने पर सभी ऑपरेशन भी टाल दिए गए थे।

सोमवार को अन्य दिनों की अपेक्षा जिला अस्पताल कम मरीज पहुंचे। लोगों को हड़ताल खत्म होने का देरी से भी पता चला। जिस कारण ओपीडी कम रही। सभी चिकित्सकों के हड़ताल पर जाने से दूर दराज से आने वाले मरीज परेशान थे, लेकिन अब चिकित्सकों की सेवाएं बहाल होने से मरीजों ने राहत की सांस ली है। अस्पताल में हर दिन 500 के करीब मरीज इलाज कराने के लिए पहुंचते हैं। इन मरीजों के इलाज के लिए अस्पताल में इस समय 24 चिकित्सक तैनात हैं। सोमवार को चार चिकित्सक अवकाश पर होने पर इस समय 20 चिकित्सकों ने ही सेवाएं दीं। ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों में वीरेंद्र, ऊषा, नरेंद्र और राकेश ने बताया कि चिकित्सकों की हड़ताल समाप्त होने की सूचना देर रात मिलने से वे अस्पताल देर से आ सके। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों की सेवाएं बहाल होने से अब मरीजाें को परेशान नहीं होना पड़ेगा। उधर, कार्यवाहक एमएस डा. भूपेंद्र ने बताया कि तीन दिन के सामूहिक अवकाश के बाद सभी डॉक्टरों ने अपनी सेवाएं देना शुरू कर दी हैं। उन्होंने कहा कि अब मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। चार चिकित्सक अवकाश पर जाने के बाद 20 चिकित्सक अपनी सेवाएं दे रहे हैं। वहीं जिला अस्पताल में सोमवार को 400 ओपीडी दर्ज की गई।

बिलासपुर अस्प्ताल में  पर्ची काउंटर में खडे विभिन्न क्षेत्राें से आए मरीज। संवाद

बिलासपुर अस्प्ताल में  पर्ची काउंटर में खडे विभिन्न क्षेत्राें से आए मरीज। संवाद

बिलासपुर अस्प्ताल में  पर्ची काउंटर में खडे विभिन्न क्षेत्राें से आए मरीज। संवाद

बिलासपुर अस्प्ताल में  पर्ची काउंटर में खडे विभिन्न क्षेत्राें से आए मरीज। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed