{"_id":"657c9f7dac64608f90066654","slug":"doctor-post-vacant-in-bam-health-center-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-10153-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र बम्म \nमें चिकित्सक का पद रिक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र बम्म में चिकित्सक का पद रिक्त
विज्ञापन
मरीजों को जाना पड़ रहा घुमारवीं और भराड़ी
लोगों ने की चिकित्सक नियुक्त करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। उपतहसील भराड़ी के तहत आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र बम्म में चार माह से चिकित्सक का पद का रिक्त पड़ा है। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए भराड़ी या घुमारवीं का रुख करना पड़ रहा है।
आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र बम्म में तैनात चिकित्सक अगस्त में सेवानिवृत हो चुके हैं। इसके बाद से नए चिकित्सक की नियुक्ति नहीं की है। क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य जांच के लिए भराड़ी का रुख करना पड़ रहा है। सर्दियों के मौसम है। ऐसे में खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों में बढ़ोतरी हो रही है। उपचार करने के लिए लोग अक्सर बम्म स्थित आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचते हैं लेकिन यहां चिकित्सक न होने से मरीज मायूस होकर लौट रहे हैं। क्षेत्र के लोगों में शामिल बम्म पंचायत प्रधान मुनीश, विजय, राजेश, संजय, दिनेश और प्रोमिला ने कहा कि आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र बम्म में चिकित्सक न होने से लोगों को उपचार के लिए दूसरी जगहों का रुख करना पड़ रहा है। इस कारण लोगों को आर्थिक नुकसान के साथ समय की बर्बादी हो रही है। लोगों ने मांग की कि इस स्वास्थ्य संस्थान में जल्द चिकित्सक की नियुक्ति की जाए। जिला आयुर्वेदिक स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुनीता धीमान ने बताया कि बम्म स्वास्थ्य केंद्र में फार्मासिस्ट तैनात है। छोटी बीमारी उपचार के लिए दवाई देने के लिए वह सक्षम है। जैसे ही नए चिकित्सक मुहैया होंगे तो उनकी तैनाती कर दी जाएगी।