फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   do not classes in unsafe building in bilaspur : dc

असुरक्षित स्कूल भवनों के निरीक्षण को बनाई कमेटी

Tue, 09 May 2017 11:30 PM IST
Updated Tue, 09 May 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
do not classes in unsafe building in bilaspur : dc
प्रशासन में दक्षता की मासिक बैठक में अधिकारियों को संबोधित करते उपायुक्त व मौजूद अन्य अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

जिला में असुरक्षित स्कूल भवनों का निरीक्षण करने के लिए उपायुक्त ने बाकायदा कमेटी का गठन किया है। इसकी अध्यक्षता एसडीएम करेंगे और यह टीम जिला के स्कूलों में जागकर व्यक्तिगत तौर पर दौरा करेंगे।

विज्ञापन


इसके बाद भवनों को गिराने से संबंधित रिपोर्ट उपायुक्त को सौंपी जाएगी। यह आदेश उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर ने मंगलवार को प्रशासन में दक्षता की मासिक बैठक की कार्य प्रगति की समीक्षा बैठक में दिए।
विज्ञापन


उन्होंने टाली, रानीकोटला, बरमाणा, कुठेड़ा, बलघाड़ और बल्हसीना के गौसदनों में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाकर शीघ्र संचालन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत होने वाले कार्य में रुचि लेकर लक्ष्य निर्धारित करें और उसी पर ध्यान केंद्रित कर कार्य करें। इसके साथ ही एसडीएम समय-समय पर बीडीओ और संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ मनरेगा कार्यों का निरीक्षण भी करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ई-समाधान की नियमित रूप से मॉनिटरिंग की जाए।

जबकि लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। उन्होंने ठोस तरल कूड़ा कचरा प्रबंधन के लिए भी डंपिंग स्पॉट चयनित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आईपीएच विभाग के अधिकारियों से कहा कि लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए नियमित रूप से पेयजल स्रोत का निरीक्षण करें और रिपोर्ट भेजना सुनिश्चित करें।

उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से भी कहा कि पानी के सैंपल की नियमित रूप से रिपोर्ट भेजने को कहा। उपायुक्त ने 20 सूत्रीय कार्यक्रम के तहत चालू वित्त वर्ष के लिए निर्धारित किए गए लक्ष्यों को भेजना सुनिश्चित करने की बात भी कही। उन्होंने अधिकारियों से कहा चालू वित्त वर्ष के दौरान निर्धारित किए गए लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए अभी से ही प्रयास शुरू कर दें।

इसके उपरांत आपदा प्रबंधन की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि जिला में आपदा प्रबंधन योजना तैयार की गई है और सभी अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका और जिम्मेवारियां सौंपी गई हैं।


उन्होंने आईपीएच और लोक निर्माण विभाग गत चार वर्षों की नुकसान की रिपोर्ट तैयार करें। उन्होंने कहा कि सभी विभागों में आपदा प्रबंधन की देखरेख के लिए बनाए गए नोडल अधिकारियों की सूचना भी भेजना सुनिश्चित करें। इस मौके पर एडीएम विनय कुमार, समस्त एसडीएम, सहायक आयुक्त, समस्त बीडीओ के अतिरिक्त सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed