{"_id":"635588eb887b3d03022cbda9","slug":"diwali-market-ghumaravi-bilashpur-bilaspur-news-sml4258555130","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Pradesh : दिवाली पर गुलजार हैं बाजार, सज गए घर-द्वार, रोशन है त्योहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Pradesh : दिवाली पर गुलजार हैं बाजार, सज गए घर-द्वार, रोशन है त्योहार
Mon, 24 Oct 2022 07:08 AM IST
शिमला ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Oct 2022 07:08 AM IST
विज्ञापन
दिवाली पर बिलासपुर शहर में एक दुकान पर सजावटी सामान खरीदती महिलाएं। संवाद
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिवाली पर्व को लेकर बाजार पिछले एक सप्ताह से ग्राहकों से गुलजार है। रविवार को छुट्टी होने के चलते बिलासपुर शहर के मेन मार्केट, गांधी मार्केट, घुमारवीं के मेन मार्केट में सुबह से ही लोग खरीदारी के लिए पहुंचना शुरू हो गए। दिवाली के त्योहार को देखते हुए शहर के अलावा अन्य क्षेत्र में भी अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गया। इसके अलावा अलग-अलग स्थानों पर ज्यादा संख्या में नाका भी लगाए गए थे ताकि शहर में कानून व्यवस्था के साथ-साथ जाम की स्थिति से न निपटना पड़े।
बिलासपुर जिले में रविवार को छोटी दिवाली पर हजारों की संख्या में लोग बाजारों में उमड़ पड़े। पूरा दिन घुमारवीं, बिलासपुर, कुठेड़ा, बरठीं, झंडूता, भराड़ी आदि बाजारों में ग्राहकों की भीड़ लगी रही। पर्व को देखते हुए जिला प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। वहीं, किसी अप्रिय घटना से निपटने के लिए आपातकालीन सेवाओं के अलावा दमकल विभाग पूरी तरह से मुस्तैद रहा।
दिवाली के लिए लोगों ने सजावटी सामान, मिठाई, गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां, मोमबत्ती, रंगोली के आइटम, झूमर और झालर खरीदे। पटाखों की दुकानों पर भीड़ रही। दोपहिया और चार पहिया वाहनों की एजेंसियों में भी लोग पहुंचे। कुछ लोग ज्वेलरी की दुकानों पर चांदी के लक्ष्मी-गणेश, कुबेर के चित्र और मंत्र वाले सिक्के खरीदने भी आए। स्मार्ट, टीवी, वाशिंग मशीन, मोबाइल, लैपटॉप की डिमांड भी रही।
विज्ञापन
वहीं पुलिस कर्मचारी बाजार, शहर के सभी चौराहों पर सुबह से ही ड्यूटी पर नजर आए। बाजार और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस गश्त काफी ज्यादा रही। बाजार में भीड़भाड़ को देखते हुए वाहनों पर प्रतिबंद्ध पहले ही लगा दिया गया था। दिवाली को लेकर शहर में पूरा दिन चहल-पहल रहा और दुकानदारों द्वारा लगाई गई सेलों पर लोगों ने जमकर खरीदारी की।