फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Diwali exhibition organised in Champa Park, platform for women's talent

Bilaspur News: चंपा पार्क में सजी दिवाली प्रदर्शनी, महिलाओं के हुनर को मिला मंच

Mon, 13 Oct 2025 11:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Diwali exhibition organised in Champa Park, platform for women's talent
चंपा पार्क बिलासपुर में हस्तनिर्मित उत्पादों के प्रदर्शनी में भाग लेती स्वंय सहायता समूह की महि
राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत 20 अक्तूबर तक होगा आयोजन
विज्ञापन

स्थानीय उत्पादों और हस्तकला को बढ़ावा देने का किया जा रहा है प्रयास
हस्तनिर्मित वस्तुओं से लेकर स्वादिष्ट व्यंजन तक हैं मुख्य आकर्षण

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। नगर परिषद बिलासपुर की ओर से दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत महिलाओं की ओर से बनाए गए हस्तनिर्मित उत्पादों की दिवाली प्रदर्शनी चंपा पार्क में शुरू हो गई है। यह प्रदर्शनी 11 से 20 अक्तूबर तक चलेगी, जिसमें 12 स्वयं सहायता समूह भाग ले रहे हैं।

प्रदर्शनी का शुभारंभ नगर परिषद की वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी वर्षा चौधरी ने किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। उन्होंने स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को अधिक से अधिक भागीदारी के लिए प्रेरित किया। प्रदर्शनी में महिलाओं द्वारा तैयार किए गए अचार, चटनी, मुरब्बा, जैम, पापड़, मक्की व चावल का आटा, पॉपकॉर्न, अनारदाना और स्थानीय मसाले खास आकर्षण बने हुए हैं। वहीं हस्तनिर्मित वस्त्र वर्ग में स्वेटर, कुशन, टेबल मेट, दीवान सेट, भगवान के वस्त्र, ऊनी कपड़े और वेस्ट मटेरियल से बने सजावटी उत्पाद लोगों को आकर्षित कर रहे हैं। प्रदर्शनी में लगे फास्ट फूड कॉर्नर में सिड्डू, कचौरी, मोमोज और चाय का स्वाद लोग खूब ले रहे हैं। वहीं हर्बल सेक्शन में हर्बल साबुन और प्राकृतिक उत्पाद भी लोगों की पसंद बरे हुए हैं। प्रदर्शनी प्रतिदिन सुबह 10 से शाम 7 बजे तक 20 अक्तूबर तक आम जनता के लिए खुली रहेगी। इस अवसर पर राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन टीम प्रबंधक वंदना लखनपाल, मुनीश ठाकुर और सीओ सुनीला कुमारी भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed